फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITA Awards 2018: दिव्यांका बनीं बेस्ट एक्ट्रेस तो 'नागिन' ने जीता दिल, ये है विनर्स की पूरी लिस्ट

Wed, 12 Dec 2018 12:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ITA Awards 2018 - फोटो : Instagram
टेलीविजन की मशहूर हस्तियां मुंबई में मंगलवार को एक साथ जमीं पर उतरी, मौका था ITA अवॉर्ड सेरेमनी का। हमेशा की तरह इस बार भी इस अवॉर्ड सेरेमनी में टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारों ने अपने जलवे बिखेरे। इस अवॉर्ड सेरेमनी का सितारों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं इस ITA अवॉर्ड 2018 में किस सीरियल ने सबसे बेस्ट होने का खिताब जीता तो किस एक्टर और एक्ट्रेस को बेस्ट एक्टिंग का अवॉर्ड मिला। 
विज्ञापन

2 of 5
Surbhi Chandna AND Harshad Chopda - फोटो : Instagram
ITA अवॉर्ड 2018 में अवॉर्ड की कई कैटेगरी होती हैं। इस बार बेस्ट एक्टर पॉपुलर फीमेल कैटेगरी का अवॉर्ड 'इश्कबाज' एक्ट्रेस सुरभि चंदना को मिला तो वहीं इसी कैटेगरी में एक्टर का अवॉर्ड 'बेपनाह' सीरियल के हर्षद चोपड़ा को मिला। हाईएस्ट रेटिंग शो का अवॉर्ड 'नागिन 3' को मिला तो वहीं बेस्ट शो पॉपुलर अवॉर्ड 'बेपनाह' सीरियल ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

3 of 5
ITA Awards Divyanka Tripathi - फोटो : Instagram
बाकी अवॉर्ड की बात करें तो बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में कुल्फी का किरदार निभाने वाली आकृति शर्मा को मिला। बेस्ट एक्टर जूरी फीमेल अवॉर्ड 'ये हैं मोहब्बतें' एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को मिला जबकि बेस्ट मेल एक्टर जूरी अवॉर्ड मोहित रैना को मिला। 

4 of 5
ITA Awards 2018 - फोटो : Instagram
इस कड़ी में बेस्ट चिल्ड्रेन शो जूरी अवॉर्ड 'तेनाली राम' को मिला तो वहीं बेस्ट कॉमेडी शो का अवॉर्ड 'भाबी जी घर पर हैं' सीरियल ने जीता। इसके अलावा बेस्ट एक्टर निगेटिव रोल फीमेल का अवॉर्ड 'इश्क सुभान अल्लाह' सीरियल की शिप्सी राना को तो वहीं सबसे ज्यादा चलने वाले शो का अवॉर्ड 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो ने जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ITA Awards 2018 - फोटो : Instagram
जया भट्टाचार्य को बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल, सुरभि अत्रे को बेस्ट एक्टर कॉमेडी रोल फीमेल, 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल को बेस्ट सीरियल जूरी ड्रामा तो वहीं बेस्ट रियलिटी शो का अवॉर्ड 'सुपर डांसर 2' ने जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें