टीवी सीरियल 'कहता है दिल' से अपना करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अब मां के रोल में नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें वो स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
काम्या पंजाबी
काम्या ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन ने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा, 'मेरी गलती, मेरा चुनाव, कोई पछतावा नहीं।' आजकल सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर आसानी से ट्रोल हो जाते हैं। इसलिए काम्या ने पहले ही उन्हें आगाह कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
काम्या पंजाबी
काम्या करीब 16 साल से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। इन दिनों वो सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में वह प्रीतो का किरदार निभाती रही हैं। इसके अलावा काम्या 'कॉमेडी सर्कस', 'बिग बॉस सीजन-7' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
4 of 5
काम्या पंजाबी
काम्या अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वो प्रत्यूषा बनर्जी के काफी करीब थीं और उनके निधन के बाद सारी कानूनी कार्रवाई में अपना सहयोग दिया था। उनकी मौत की गुत्थी आज भी सवालों के घेरे में है। प्रत्यूषा की दूसरी बरसी पर काम्या ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था।
उन्होंने लिखा, 'अपनी जिंदगी की परवाह मत करो। आपकी जान की यहां कोई कीमत नहीं है। लोग समय के साथ तुम्हें भूल जाते हैं। मेरे इस कमेंट पर RIP मत लिखना, कुछ करना चाहते हो तो प्यार में अंधे मत बनो। घरेलू हिंसा रोको। कभी अपनी हिम्मत मत छोड़ो जिंदगी बहुत खूबसूरत होती है।'