फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के तीसरे दिन ही काम्या पंजाबी ने पति के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Thu, 13 Feb 2020 07:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kamya punjabi, shalabh dang - फोटो : social media
छोटे पर्दे की अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ शादी कर ली है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने 10 फरवरी को सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद काम्या पंजाबी और शलभ डांग ने अपने करीबियों के लिए मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। वैलेंटाइन वीक के इस मौके पर काम्या पंजाबी ने पति शलभ के साथ किस डे भी मनाया। 
विज्ञापन

2 of 5
kamya punjabi - फोटो : अमर उजाला
जी हां काम्या पंजाबी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और शलभ की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में ये दोनों लिपलोप करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ काम्या पंजाबी ने बेहद खास कैप्शन में लिखा है। उन्होंने लिपलोप तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'पार्टी की ये मेरी सबसे फेवरेट तस्वीर है।' काम्या पंजाबी और शलभ की इस तस्वीर पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Kamya Punjabi and Shalabh Dang - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
काम्या पंजाबी और शलभ की ये तस्वीर उनकी रिसेप्शन पार्टी की है। गौरतलब है कि काम्या ने वेडिंग रिसेप्शन में गहरे हरे रंग का गोल्डन कॉम्बिनेशन में लहंगा पहना था। हाथ में चूड़ा और माथे पर सिंदूर लगाए काम्या गजब लग रही थीं। वहीं उनके पति शलभ काले रंग की शेरवानी में नजर आए। खास बात है इस मौके पर शलभ का बेटा ईशान मीडिया के कैमरों में कैद हुआ। ईशान ने भी अपने पिता शलभ से मैच करता हुआ काले रंग का कोट-पैंट पहना हुआ था। 
 

4 of 5
Kamya Punjabi and Shalabh Dang with son Ishaan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
रिसेप्शन में काम्या शलभ का हाथ पकड़कर पहुंचीं और जमकर पंजाबी धुन पर डांस भी किया। काम्या की शादी के रिसेप्शन में कई टीवी जगत की हस्तियां शरीक हुईं। इन सितारों में मानिनी मिश्रा, रुबीना दिलैक, विंदू दारा सिंह, सुचित्रा पिल्लई, अमृता प्रकाश, 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' अभिनेत्री पूजा सिंह के अलावा अमन वर्मा पत्नी वंदना लालवानी के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kamya Punjabi and Shalabh - फोटो : Instagram
इसके अलावा मशहूर फैशन डिजाइनर रोहिल वर्मा, संभावना सेठ, पराग त्यागी और 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' सीरियल में काम्या की पोती का किरदार निभा रही जिग्यासा सिंह भी इस रिसेप्शन में स्पॉट हुईं। काम्या के शानदार वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वेडिंग रिसेप्शन के बाद काम्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है। यह वीडियो काम्या और शलभ की शादी का है। इस वीडियो में शादी की सभी रस्में करते हुए दूल्हा दुल्हन नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए काम्या ने लिखा- 'अपनी खुशियों के यादगार पलों को आपके साथ साझा कर रही हूं।' 

पढ़ें: Valentine Spl: इस खूबसूरत नगमों से करें अपने प्यार का इजहार, महबूब हो जाएगा खुश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें