फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सना खान के ब्वॉयफ्रेंड का आया रिएक्शन, अभिनेत्री ने लगाया था धोखा देने का आरोप

Thu, 13 Feb 2020 06:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
sana khan, melvin louis - फोटो : social media
'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट और अभिनेत्री सना खान ने कोरियोग्राफर मेलविन लुईस पर धोखा देने का आरोप लगाया था। वो पिछले काफी समय से मेलविन के साथ रिलेशनशिप में थीं। धोखा देने का आरोप लगाते हुए सना ने मेलविन के साथ ब्रेकअप कर लिया था। अब इस पर मेलविन की ओर से जवाब आया है।
विज्ञापन

2 of 5
melvin louis - फोटो : social media
मेलविन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वो हाथ में मांजा बाध रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- 'बुलाती है मगर जाने का नहीं।' मेलविन ने जो टीशर्ट पहनी है उस पर भी यही लिखा हुआ है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- 'जीतने के लिए।'
विज्ञापन

3 of 5
सना खान - फोटो : Social Media
मेलविन ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है उनका ये मैसेज सना खान के लिए ही है। इससे पहले सना ने ब्वॉयफ्रेंड मेल्विन लुईस से ब्रेकअप की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। सना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में कुछ न्यूज पेपर की कटिंग है। 

4 of 5
सना खान - फोटो : सोशल मीडिया
कैप्शन में सना ने लिखा है, 'यह मेरा पहली बार है और ये सच बोलने के लिए मुझे बहुत हिम्मत लगी है। क्योंकि यहां बहुत सारे लोग थे जो इस रिश्ते में विश्वास करते थे और जिन्होंने बहुत प्यार और सम्मान दिखाया लेकिन दुर्भाग्य से मुझे वहां से सम्मान नहीं मिला जहां से मुझे मिलना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sana khan
सना आगे कहती हैं, 'यह आदमी गंदगी है मैं इससे घृणा करती हूं दुर्भाग्य से मुझे ये बात एक साल के बाद पता चली है क्योंकि मैं उस पर आंख मूंदकर विश्वास करती थी। मैंने अपने लिए स्टैंड लिया क्योंकि अगर मैं नहीं लूंगी तो कोई भी नहीं लेगा। वह एक धोखेबाज और झूठा है और यह वो सबके साथ करता है अपनी प्रसिद्धि और लोकप्रियता के लिए। यह सही जानकारी है इसमें कुछ मिलावट नहीं है लेकिन इसके कवर के लिए तैयार रहिये।' इसके अलावा सना ने ये भी बताया कि मई-जून के बाद से उनके साथ ये धोखा हुआ है। वहीं इस पोस्ट में उन्होंने एक लड़की का भी जिक्र किया है हालांकि उन्होंने उस लड़की का नाम नहीं बताया है। 

Bigg Boss में अपना सफर देख छलक आईं आरती की आंखें, रोशन किया मामा गोविंदा का नाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें