फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 13: पंजाबी एक्ट्रेस ने भी ली सलमान के शो में एंट्री, विवाद से बटोरी थीं सुर्खियां

Sun, 29 Sep 2019 10:43 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Gill - फोटो : social media
बिग बॉस 13 के घर के लिए सिर्फ टीवी और बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि पंजाब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मॉडल और एक्ट्रेस शहनाज गिल का भी नाम सामने आ गया है। पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल भी इस बार बिग बॉस के घर में पहुंच गई हैं। बता दें कि शहनाज को असली पहचान 'मझे दी जट्टी' गाने से मिली थी।
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
चंडीगढ़ में जन्मी शहनाज तो बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। ऐसे में बचपन से ही उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दी थी। शहनाज से पंजाब की एक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद 2015 से उन्होंने अपने एक्टिंग के करियर पर फोकस करना शुरू किया।2015 में शहनाज म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब में नजर आई थीं। इस गाने को गुरविंदर ब्रार ने गाया था। इसके बाद शहनाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वो येह बेबी, लख लाहन्टा और यारी में भी नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
म्यूजिक वीडियोज करने के बाद 2019 में शहनाज ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। शहनाज की पहली फिल्म काला सा काला थी। हालांकि इसमें लीड रोल शहनाज का नहीं था। फिल्म में मुख्य भूमिका में सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लन थे। शहनाज सिर्फ एक सफल मॉडल और एक्ट्रेस ही नहीं हैं। वो एक कमाल की सिंगर भी हैं। शहनाज ने सरपंच और बरबरी जैसे गानों से अपनी आवाज का दमखम भी दिखाया है। वहीं हाल फिलहाल में वो अपने गाने वहम को लेकर सुर्खियों में हैं।

4 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे करियर के अलावा विवादों को लेकर भी शहनाज सुर्खियों में रही हैं। दरअसल 2019 में ही उन्होंने पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना के गाने को खराब बताया था। बता दें कि एक इंटरव्यू में शहनाज ने हिमांशी के गाने आई लाइक इट को सबसे बुरा गाना बताया था। वहीं अपने इंस्टाग्राम पर भी शहनाज ने हिमांशी के गाने की बुराई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। स्नैपचैट के  साथ ही साथ वो इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर शहनाज के कुल 972 पोस्ट हैं जबकि 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही वो खुद सिर्फ 8 लोगों को फॉलो करती हैं।

पढ़ें: BIGG BOSS 13: सलमान के शो में इस अभिनेत्री की होगी सरप्राइज एंट्री? पहले भी दिल जीत चुकी हैं ये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें