काजल पिसल
- फोटो : Instagram
रिपोर्ट्स के अनुसार काजल पिसल 'सिर्फ तुम' शो को छोड़ सकती हैं। काजल को शो के मेकर्स ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया है, जिसे काजल ने स्वीकार भी कर लिया है और अब वह शो को छोड़ देंगी। इसके बाद केपटाउन में खतरों का सामना करती नजर आएंगी। अगर काजल खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनती हैं तो वह इस शो की पहली वाइल्ड कार्ड होंगी।