फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: 'हंसना मना है' पर लगा कपिल शर्मा का कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप, पाक कॉमेडियन ने दी सफाई

Tue, 05 Jul 2022 07:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma, tabish hashmi - फोटो : social media
भारत का पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' सबके चेहरों पर मुस्कान ला देता है। इस शो से जुड़ा हर सितारा दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है और अक्सर यह शो किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बना रहता है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हो रहा है, सोशल मीडिया पर इस समय 'द कपिल शर्मा शो' छाया हुआ है। लेकिन इस बार इन चर्चाओं का कनेक्शन सीधा पाकिस्तान से है। जी हां, 'द कपिल शर्मा शो' दरअसल पाकिस्तान में मशहूर हुए एक नए कॉमेडी शो 'हंसना मना है' की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। पाकिस्तान में इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रहे इस शो पर इल्जाम लगाया जा रहा है कि यह शो हमारे देश के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' की कॉपी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह मामला बहुत तूल पकड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
tabish hashmi - फोटो : social media
फैंस ने लगाया ताबिश पर इल्जाम 
सोशल मीडिया पर कई लोग 'हंसना मना है' पर 'द कपिल शर्मा शो' का कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप लगा रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि पाकिस्तानी कॉमेडियन ताबिश हाशमी के शो का सेटअप और फॉर्मेट बिल्कुल कपिल के शो से मिलता है। इन सोशल मीडिया यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए अब ताबिश हाशमी ने इस पर सफाई दी है। उनका कहना है कि,'यह शो उनकी लाइफ पर बेस्ड है। हंसना मना है में कराची के एक लड़के को कनाडा रिटर्न दिखाया गया है, जो अभी लाहौर में सेटल है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा पर ही लगाया आरोप
इस मामले में सफाई देने या माफी मांगने के बजाय ताबिश ने पलटवार करते हुए कपिल शर्मा पर ही अपने शो के कॉन्सेप्ट की नकल करने का आरोप लगा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों शो में समानताएं बताते हुए कहा कि दिल्ली और लाहौर बहुत हद तक एक जैसे दिखते हैं, जिसकी वजह से दर्शकों को ऐसा लग रहा है। लेकिन यह सिर्फ उनकी गलतफहमी है, हमारे शो का कॉन्सेप्ट बिल्कुल ओरिजनल है और इसका सेट और कॉन्सेप्ट भी पाकिस्तान से ही ताल्लुक रखता है। ताबिश ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा कि इस शो को देखने के बाद कभी कपिल शर्मा ने तो सामने आकर नहीं कहा कि हमने उनके शो का आइडिया चुराया है, क्योंकि भारत में इस शो को ओरिजनल दिखाने के लिए बहुत पैसा खर्च किया गया है। अब मैं आपके ऊपर छोड़ता हूं दोनों शो को देखने के बाद आप समझिए कि कौन सा ओरिजनल है और कौन सा चुराया हुआ कॉन्सेप्ट है।    

4 of 5
tabish hashmi, kapil sharma - फोटो : social media
तुलना करना गलत
'हंसना मना है' और 'द कपिल शर्मा शो' की सोशल मीडिया पर हो रही तुलना के बाद ताबिश हाशमी ने यह भी कहा कि हमारा शो हफ्ते में तीन बार ऑनएयर किया जाता है, जबकि कपिल शर्मा का शो हफ्ते में केवल एक बार ही आता है। तो प्लीज हम पर इल्जाम लगाना और दोनों शोज की तुलना करना बंद करें।    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
The Kapil Sharma Show Lohri special - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस शो की कॉपी है कपिल शर्मा का शो
पाकिस्तान में एक बहुत मशहूर होस्ट के रूप में पहचाने जाने वाले ताबिश ने कपिल पर अपने शो के साथ-साथ एक और शो का कॉन्सेप्ट चुराने का इल्जाम लगाया है। ताबिश ने कहा, "मैं याद दिलाना चाहूंगा कि 2007 में जिओ टीवी पर चौराहा नाम का एक शो आता था। उसी शो से कपिल शर्मा ने अपने शो का फॉर्मेट कॉपी किया है। तब किसी ने क्यों नहीं कहा कि कपिल ने शो को कॉपी किया है।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें