किरन करमरकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहानी की मांग पर कुछ भी दिखा रहे है ओटीटी
किरन करमरकर कहते है, 'मैं तो टीवी ही करता रहता हूं। कुछ ओटीटी के लिए ऑफर आए थे, लेकिन मैंने मना कर दिया। क्योंकि उसमे से ज्यादातर गाली गलौज और सेक्स पर आधारित थे। इस तरह के शो करने की हिम्मत मुझे नही होती है। कहानी की मांग को लेकर लोग कुछ भी परोस रहे है। ये कहानी की मांग है, सुनकर ही बड़ा अजीब सा लगता है। मुझे टेलीविजन में अच्छे काम मिल रहे हैं, उसी से खुश हूं।'