लंबे समय बाद वापसी करने वाला शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' लगातार विवादों में फंसता नजर आ रहा है। पहले प्रोड्यूसर्स ने अपने 3 पुराने जजों को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया और अब वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने शो के मुख्य जज अक्षय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
दरअसल, अक्षय कुमार ने शो के पहले ही एपिसोड के दौरान निकाली गई तीन जजों में से एक मल्लिका दुआ से कहा था कि 'आप घंटी बजाओ में आपको बजाता हूं'। बस इसी बात को लेकर मल्लिका दुआ के वरिष्ठ पत्रकार पिता विनोद दुआ को ठेस पहुंची हैं।
विज्ञापन
3 of 5
इसके बाद मल्लिका के पिता और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने अपनी फेसबुक वॉल पर ये पोस्ट लिखा, 'अपनी को-वर्कर मल्लिका दुआ को अक्षय ये बताते हैं कि 'आप बेल बजाओ मैं आप को बजाता हूं'। यह उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और भाषा है। स्टार प्लस…जाग जाओ…।' हालांकि बाद में फेसबुक ने खुद इस पोस्ट को हटा दिया।
4 of 5
पूरा मामला पहले शो का है, हैरान करने वाली बात ये है कि जब मल्लिका और उनके पिता को अक्षय की ये बात इतनी ही आघात पहुंचा गई थी तो उन्होंने तब क्यों नहीं कोई ऑब्जेक्शन उठाया जब मल्लिका शो की जज बनी हुईं थी। शो से बाहर करने के बाद ऐसा आरोप गलत है।
इंडस्ट्री में इस बात का भी हल्ला है कि शो से निकाले जाने के बाद मल्लिका और उनके पिता विनोद दुआ अक्षय को घेर रहें है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी पहले एपिसोड की वीडियो वायरल करवाई जा रही है, जिसमें अक्षय ने ये बात बोली थी।