बिग बॉस के घर में लगी प्रेस कांफ्रेंस में विकास-शिल्पा को लेकर माहौल को गर्म करने की कोशिश की गई। शो के शुरुआत से ही सुर्खियां बटोर रहे ये दोनों शो के अंत में भी चर्चा का विषय बने हुए हैं..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss
जी हां, विकास-शिल्पा की केमिस्ट्री शुरू से ही सबका दिल जीतने में लगी है। ऐसे में जब पत्रकारों को शो में जाने का मौका मिला तो उन्होंने भी कोई चांस ना छोड़ते हुए विकास से पूछ ही लिया कि आखिर शिल्पा से उनका क्या रिश्ता है।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss
महिला पत्रकार ने पहले अपनी बातें रखीं और कहा कि 'विकास शुरू से ही आप दोनों में कभी तरकार, प्यार और फिर तरकार समझ नहीं आ रहा आखिर आप दोनों चाहते क्या हो? आखिर आप दोनों का रिश्ता क्या है? इस पर एकाएक पुनीश ने पत्रकार को जवाब दिया।
4 of 5
Shilpa Shinde
पुनीश ने कहा कि ये दोनों एक-दूजे से बहुत प्यार करतें हैं और बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। वहीं, हिना और आकाश भी पुनीश की हां में हां मिलाते नजर आए। बता दें कि घर में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को कुछ पत्रकारों से रूबरू करवाया गया।
बता दें कि ये शो का आखिरी हफ्ता चल रहा है। लेकिन इस बीच बिग बॉस ने एक बड़ी चाल चल पांचों कंटेस्टेट्स को अगले हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमीनेट कर दिया है। ऐसे में सबसे ज्यादा आकाश पर एविक्श की तलवार लटकती नजर आ रही है।