फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल पर पूनम पांडे को टक्कर देने आई ये बिंदास बाला, टीवी और डिजिटल दुनिया की पांच फटाफट खबरें

Mon, 06 Jul 2020 11:44 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
जिया चौहान - फोटो : Social Media
छोटे परदे की नई पार्वती
कोरोना वायरस की वजह से देश में फैली अव्यवस्था के कारण लोगों का एक जगह से दूसरी जगह आना जाना दुर्लभ हो रहा है। इस वजह से टीवी के धारावाहिकों में कलाकारों की बदली अभी भी जारी है। खबर है कि टीवी शो 'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' में माता पार्वती का किरदार निभाने के लिए टीवी अभिनेत्री जिया चौहान का चयन किया गया है। जिया इससे पहले टीवी शो 'मेरी दुर्गा' का हिस्सा रह चुकी हैं। इस नए शो में देवी पार्वती का किरदार निभाने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं इस शो को शुरुआत से ही देखती आ रही हूं और यह जानकर मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मुझे इस शो में एक दमदार किरदार निभाने का मौका मिल रहा है।'
 
विज्ञापन

2 of 5
शालीन मल्होत्रा - फोटो : Social Media
डैड की दुल्हन खोजती बेटी का पिया
टीवी धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' से खबर है कि इस शो में ऋषि बर्मन के किरदार में शालीन मल्होत्रा नजर आएंगे। यह किरदार इस शो की मुख्य अभिनेत्री अंजली तत्रारी के लव इंटरेस्ट के रूप में नजर आएगा। अपनी खुशी जाहिर करते हुए शालीन ने कहा, 'ऋषि का किरदार बहुत ही वास्तविक है। वह एक ऐसा इंसान है जो खुद के दम पर खड़ा हुआ है। साथ ही वह बहुत रोमांटिक भी है। मैं इस शो में वरुण सर और श्वेता मैम के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। वरुण सर और अंजली का तालमेल इस शो में बहुत शानदार है।'
विज्ञापन

3 of 5
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन चोपड़ा ने बनाया बोल्ड एप
हिंदी सिनेमा की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक शर्लिन चोपड़ा ने अपना खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म  लॉन्च कर दिया है। अपने इस एप्लीकेशन के बारे में बताते हुए शर्लिन ने कहा, 'इसका मकसद सही दामों में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री तैयार कर अपने दर्शकों को प्रदान करना है। एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की मालिक और एक कंटेंट बनाने वाले के रूप में मैं मनोरंजक और आनंदमय सामग्री बनाने का इरादा रखती हूं। वर्तमान में इस एप्लीकेशन पर कुछ ग्लैमरस वीडियो उपलब्ध हैं। बहुत जल्द यह एप्लीकेशन भावनात्मक और मानसिक रूप से आकर्षित करने वाली शॉर्ट फिल्मों और वेब सीरीजों को दिखाना शुरू करेगा।' इसके पहले पूनम पांडे भी अपनी तमाम उत्तेजक तस्वीरें और वीडियो एक एप पर डाल चुकी हैं।

4 of 5
जी5 - फोटो : Social Media
कोरोना काल का मुनाफा
देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की तो इस डिजिटल प्लेटफॉर्म ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि लॉकडाउन के दौरान इस एप्लीकेशन पर दर्शकों में 52 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लॉकडाउन की शुरुआत होने के साथ ही लगभग सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की व्यूअरशिप में भारी इजाफा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार तेलुगू भाषा में रिलीज हुई सामग्री ने 157 फीसदी का उछाल मारा है जबकि हिंदी के दर्शकों में 106 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस प्लेटफॉर्म ने बाकी की भाषाओं जैसे; बंगाली, मलयालम और ओड़िया में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रीटेलियेशन - फोटो : Social Media
अमेरिका में 24 जुलाई को नई रिलीज
हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम की फिल्म 'रीटेलियेशन' 24 जुलाई को अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। भारत में अभी भी सिनेमाघर बंद है इसलिए अभी इस फिल्म को यहां रिलीज होने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। इस फिल्म का निर्देशन शम्मेशियन ब्रदर्स ने किया है। इस फिल्म से सह निर्माता के तौर पर जी स्टूडियोज इंटरनेशनल भी जुड़ा हुआ है। भारत में इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इसके निर्माता सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

बाइस्कोप: श्रीदेवी के लिए आठवें फेरे का असल जिंदगी तक में दिखा असर, पढ़िए ‘1984 ए क्लासिक लव स्टोरी’
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें