फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जीजाजी छत पर हैं’ लेकिन 'इलायची' पहुंची अस्पताल, जानिए पूरा माजरा

Tue, 30 Jan 2018 02:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Jijaji Chhat Per Hai
कॉमेडी सीरियल ‘जीजाजी छत पर हैं’ की इलायची यानि कि हिबा नवाब सेट से सीधे अस्पताल पहुंच गई हैं। काफी पॉपुलर हो रहे इस सीरियल की एक्ट्रेस हिबा नवाब को डेंगू हो गया है। डेंगू की वजह से हिबा नवाब को शो के सेट से सीधे हॉस्पिटल ले जाया गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Jijaji Chhat Per Hai

हिबा को हॉस्पिटल में ले जाने के बाद डाक्टरों ने बताया कि उन्हें डेंगू हो गया है और इसलिए उन्हें कुछ दिन आराम करना चाहिए। शो के मेकर्स को जब इस बात की खबर लगी तो उन्होंने हिबा को आराम करने की सलाह दी।

विज्ञापन

3 of 4
Jijaji Chhat Per Hai
‘जीजाजी छत पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय और बिनाफर एस. कोहली हैं। वहीं हिबा का कहना हैं, 'बिनाफर और उनकी टीम पूरी मदद कर रही है। वे मुझ पर काम पर जल्दी लौटने का कोई दबाव नहीं बना रहे हैं। मैं भी काम पर लौटने से पहले पूरा आराम करना चाहती हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
Jijaji Chhat Per Hai
शो दिल्ली के चांदनी चौक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। जिसमें हिबा नवाब एक अनोखी लड़की इलायची की भूमिका में हैं। यह उसके घर के मुखिया मुरारी बंसल (अनूप उपाध्याय) और लाचार किरायेदार, पंचम( निखिल खुराना) की रोमांचक कहानी है। इसकी कहानी इलायची के मजाक और शरारतों, पंचम के उसकी शरारतों से भागने और मुरारी का अपनी बेटी की शरारतों पर रोक लगाने के लिये उसकी शादी करवाने के इरादों के इर्द-गिर्द घूमती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें