फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी के ये 4 पॉपुलर शो जल्द होने जा रहे बंद, इस वजह से मेकर्स को लेना पड़ा फैसला

Wed, 05 Jun 2019 11:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tv shows - फोटो : social media
छोटे पर्दे पर इन दिनों काफी उथल-पुथल मची हुई है। पिछले दिनों कई बड़े सीरियल को बंद करना पड़ा। इसकी एक बड़ी वजह डिजिटल प्लेटफॉर्म का आम लोगों तक पहुंचना भी शामिल है। जिनमें अलग-अलग कंटेट देखने को मिल रहे हैं। माना जा रहा है टीवी पर सास-बहू सीरियल को लेकर अगर मेकर्स ने जल्द ही कोई बड़ा बदलाव नहीं किया तो उन्हें और नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
udaan - फोटो : social media
दरअसल टीवी की दुनिया में कभी बेहद चर्चित रहे 4 सीरियल बंद होने जा रहे हैं। इनमें जो पहला सीरियल है वो है उड़ान। कलर्स चैनल का ये पॉपुलर शो सालों से लोगों का मनोरंजनन करता आया है लेकिन अब गिरती टीआरपी की वजह से मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 जून को उड़ान ऑफएयर हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
kesari nandan - फोटो : social media
उड़ान के बाद कलर्स का ही एक और सोशल ड्रामा सीरियल केसरी नंदन भी बंद होने जा रहा है। माना जा रहा है 12 जून को केसरी नंदन का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा। गिरती टीआरपी की वजह से इस शो को 6 महीने में ही बंद करने का फैसला किया गया।

4 of 5
vish ya amrit sitara - फोटो : social media
विष या अमृत- सितारा भी बंद होने वाला है। अदा खान स्टारर ये शो कलर्स पर आता है। माना जा रहा था ये नागिन जितना पॉपुलर होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसकी जगह एक और सुपरनैचुरल शो विष प्रसारित होगा। प्रोमो के मुताबिक ये शो 10 जून से दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ishq mein marjawan - फोटो : social media
कलर्स पर ही आने वाला एक और शो इश्क में मरजावां 28 जून को बंद हो जाएगा। इसकी जगह छोटी सरदारनी टीवी पर प्रसारित होगा। बता दें कि इससे पहले कलर्स पर ही नागिन 3 को बंद कर दिया गया। वहीं एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 को भी उम्मीद के मुताबिक टीआरपी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें