Jhalak Dikhhla Jaa 10
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्विटर पर लोग 'कलर्स टीवी' के लिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने विनर फिक्स बताया है तो कुछ लोगों ने यह भी लिखा है कि गुंजन का शो में आना ही गलत है। एक यूजर ने लिखा, 'झलक का मंच नॉन डांसर के लिए है और गुंजन एक ट्रेंड डांसर हैं तो जाहिर है उन्हें तो जीतना ही था।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरे लिए मिस्टर फैसू ही विनर है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'गुंजन ने झलक जीत लिया। कितनी शर्म की बात है। कलर्स की प्रोडक्शन टीम कितनी पक्षपाती है। तुम्हे शर्म आनी चाहिए।'


