फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalak Dikhhla Jaa 10: 'अनुपमा' के बेटे समर को डेट कर रही हैं निया शर्मा! जल्द ही साथ थिरकते नजर आएगी जोड़ी

Sat, 16 Jul 2022 07:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
निया शर्मा, पारस कलनावत - फोटो : social media
स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' के बाद जल्द ही टीवी पर एक और रियलिटी शो दस्तक देने वाला है। जी हां, इंडस्ट्री से खबर सामने आ रही है कि डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 10वें सीजन का सेट कपल्स के लिए तैयार कर दिया गया है। टीवी सेलेब्स में डांस का हुनर सामने लाने वाला यह शो कुछ ही समय में सबको एंटरटेन करने के लिए लौट रहा है। इस शो में डांस के साथ-साथ शो में जोड़ियों की दमदार केमेस्ट्री भी खूब तड़का लगाती है और यही इस शो की सबसे बड़ी खासियत भी है। जहां एक तरफ खबर आ रही हैं कि मेकर्स ने इस बार शो में जज के रूप में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े महारथियों को चुना है, वहीं दूसरी तरफ अभी भी शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट फाइनल नहीं हुई है। हालांकि, रिपोर्ट्स में कुछ सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है जिन्होंने इसमें हिस्सा लेने के लिए हामी भर दी है। इन नामों के सामने आते ही छोटे पर्दे पर एक अफवाह उड़ रही है, जिसे सुन सब हैरान और परेशान होने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 4
पारस कलनावत, निया शर्मा, हिना खान - फोटो : social media
क्या है निया और पारस के बीच रिश्ता?
इस डांस शो में टीवी सितारों की जोड़ियां एक-दूसरे के साथ थिरकती दिखाई देती हैं,  'झलक दिखला जा' का यही कॉन्सेप्ट इसे बाकी सभी डांस रियलिटी शोज से अलग बनाता है। दर्शक इस शो को देखना बहुत पसंद करते हैं। अब जब इस शो के टीवी पर लौटने की खबर आ रही है, तो दर्शक यह जानना चाहते हैं कि इस बार इसमें कौन-कौन थिरकता नजर आने वाला है। मेकर्स की तरफ से कंटेस्टेंट्स की लिस्ट के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फिलहाल हिना खान, निया शर्मा और पारस कलनावत से संपर्क किया गया है। पारस और निया ने इस शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है। लेकिन हिना खान से अभी भी बात जारी है। खबर है कि शो में पारस और निया की जोड़ी साथ में दिखाई देने वाली है। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि निया और पारस एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात का खुलासा तो शो के टीवी पर आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन

3 of 4
माधुरी, करण जौहर, नोरा फतेही - फोटो : social media
ये होंगे शो के जज
जहां अभी भी शो की कंटेस्टेंट्स की लिस्ट फाइनल नहीं हो पाई है, वहीं शो के जजेस को चुना जा चुका है। ‘झलक दिखला जा’के  10वें सीजन लिए डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और करण जौहर के नामों पर मुहर लगाई गई है।
विज्ञापन

4 of 4
पारस कलनावत, निया शर्मा - फोटो : social media
इस समय कहां व्यस्त हैं दोनों कलाकार
निया शर्मा और पारस कलनावत के वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां पारस इस समय 'अनुपमा' में समर बनकर जहां घर-घर में अपनी पहचान बना रहे हैं, वहीं निया शर्मा के पास बहुत दिनों से कोई काम नहीं है। ऐसे में 'झलक दिखला जा' का ऑफर आने पर निया बहुत एक्साइटिड और खुश होंगी। उन्हें आखिरी बार पर्दे पर 'खतरों के खिलाड़ी' के आठवें सीजन में देखा गया था। इसके अलावा वह  ‘जमाई राजा’और 'नागिन 4' जैसे सीरियल में भी काम कर चुकी हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें