अली असगर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान अली असगर से सवाल किया गया था कि क्या वह द कपिल शर्मा शो में नजर आ सकते हैं। इस पर अली ने कहा, 'ईमानदारी से कहूंगा कि आगे क्या होगा वह हम नहीं जानते। ऐसे में भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। यह सब स्थिति पर डिपेंड करता है।' इसके आगे शो से बाहर होने की बात पर अली ने कहा, 'दुर्भाग्य से जो हुआ है। शो छोड़ने के बाद मेरी कपिल से कोई बात नहीं हुई और न ही हम मिले। हम एक-दूसरे के संपर्क में नहीं हैं।'