फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेठालाल’ ने खूब खाया जलेबी-फाफड़ा, ‘तारक मेहता’ के निर्देशक बोले- ‘आप तो असल जिंदगी में भी...’

Mon, 26 Oct 2020 09:37 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप जोशी - फोटो : instagram/maakasamdilipjoshi

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक एक किरदार दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। शो के प्रशंसक अपने चहेते कलाकारों की निजी जिंदगी के बारे में भी जानना चाहते हैं। इसी कड़ी में जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन

2 of 5
दिलीप जोशी - फोटो : instagram/maakasamdilipjoshi
दरअसल दिलीप जोशी नवरात्रि में नौ दिन का व्रत थे। दुर्गा पूजा करने के बाद उन्होंने जलेबी और फाफड़ा का खाया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में जेठालाल जलेबी फाफड़ा खाने के शौकीन होते हैं और शो में अक्सर इसका जिक्र करते पाए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दिलीप जोशी - फोटो : तारक मेहता का उल्टा चश्मा
तस्वीर साझा करते हुए दिलीप जोशी ने कैप्शन में लिखा- ‘नौ दिनों के उपवास के बाद जलेबी-फाफड़ा खाने का आनंद अद्वितीय है।‘ बता दें कि गुजरात में दशहरे के दिन जलेबी फाफड़ा खाने की परंपरा है। इस दिन बहुत से लोग जलेबी फाफड़ा भी बांटते हैं।
 

4 of 5
दिलीप जोशी - फोटो : तारक मेहता का उल्टा चश्मा
भले ही दिलीप जोशी ने जलेबी फाफड़ा के साथ तस्वीर साझा की हो लेकिन वो सीरियल में बहुत मुश्किल से जलेबी फाफड़ा खा पाते हैं। कभी इसके लिए उन्हें बाबूजी से डांट पड़ती है तो कभी तारक मेहता शो का कोई अन्य सदस्य आकर उनका जलेबी फाफड़ा खा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सब टीवी
दिलीप जोशी की इस तस्वीर पर शो के निर्देशक मालव राजड़ी ने कमेंट किया- ‘आप असल जिंदगी में भी तारक मेहता के जेठालाल बन गए हैं। खुश रहिए। हैप्पी दशहरा।' वहीं अभिनेत्री डलनाज ईरानी ने कमेंट किया- 'शेयरिंग इज केयरिंग सुना है?‘ दिलीप जोशी ने आगे स्माइली का इमोजी बनाया। 

नताशा स्टेनकोविक ने बेटे के साथ साझा की मस्ती करते हुए वीडियो, प्रशंसकों ने बताया- ‘जूनियर हार्दिक पांड्या’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें