फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो में जितेंद्र ने किया खुलासा, इस अभिनेता ने खुलेआम उतार दी थी अपनी पैंट

Mon, 02 Dec 2019 03:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
'द कपिल शर्मा शो' में दिग्गज अभिनेता जितेंद्र अपने बेटे तुषार कपूर के साथ पहुंचे। शो में जितेंद्र ने खूब मस्ती की और पुराने दिनों के किस्से शेयर किए। कपिल ने भी जितेंद्र से कई सवाल पूछे जिसके उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिए।
विज्ञापन

2 of 5
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony TV
कपिल शर्मा ने जितेंद्र से पूछा कि 'शूटिंग के दौरान सेट पर सबसे मजाकिया कौन होता था?' इस पर जितेंद्र ने अभिनेता महमूद का नाम लिया। जितेंद्र ने बताया कि 'मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। वहां पर महमूद भी थे। एक सीन में मुझे हंसना था लेकिन हंसी नहीं आ रही थी। फिर महमूद ने कहा कि जब हंसने वाला सीन आए तो वो कुछ न करें बस उनकी तरफ देख लें। जब मैंने उनकी तरफ देखा तो महमूद वहां पर पैंट खोल कर खड़े थे।' जितेंद्र के इतना कहते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
The Kapil Sharma - फोटो : social media
आज के दौर से तुलना करने पर जितेंद्र ने बताया कि अब फिल्म इंडस्ट्री काफी बदल गई है। उन्होंने बताया कि उनके जमाने में जेल वगैरह नहीं होते थे। अब तो अभिनेता सुबह जिस तरह बाल सेट करते हैं शाम तक वैसे ही रहते हैं।

4 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों कपिल के सेट से एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में कपिल बहुत रिलैक्स होकर गाना गा रहे हैं। साथ ही वो कॉफी का भी लुत्फ ले रहे हैं। वहीं नेहा कक्कड़ सामने सोफे पर बैठी हुई हैं। कपिल का गाना सुनकर नेहा कक्कड़ भी गुनगुनाने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma - फोटो : sony liv video
कपिल के शो की बात करें तो टीआरपी में अच्छे नंबर बटोरने के बाद हाल ही में स्टारकास्ट ने सक्सेस पार्टी सेलिब्रेट की। इस दौरान कपिल शर्मा, चन्दन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह और अर्चना पूरन सिंह समेत पूरी टीम नजर आई।

अपनी शादी में ऐसे सजी-धजी थीं रश्मि देसाई, 3 साल में इस वजह से टूट गया था रिश्ता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें