फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jay Bhanushali: 'जब वे मतलबी हो जाते हैं, तो मैं भी नहीं रुकता...,' बेटी के मेकओवर वाले ट्रोल्स पर भड़के जय

Sat, 15 Apr 2023 10:51 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जय भानुशाली ने बेटी तारा का मेकअप किए जाने पर हुए ट्रोल्स पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने बयान से सबकी बोलती बंद करते नजर आए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत के सितारे अपनी लाइफस्टाइल, फैशन और एक्टिविटी को लेकर फैंस की जितनी तारीफें बटोरते हैं। उतना ही उन्हें उनकी एक चूक के लिए ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। बीते दिनों 'लागी तुझसे लगन' एक्ट्रेस माही विज ने बेटी तारा का मेकओवर किया, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और कमेंट कर एक्ट्रेस को सलाह देने लगे। इसी ट्रोल्स पर अब माही के पति और एक्टर जय भानुशाली ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने बयान से ट्रोल्स को सबक सिखाते नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, माही विज ने अपनी बेटी तारा का मेकओवर किया, जिसकी झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और देखते ही देखते इस पर बवाल मच गया। इसी ट्रोल्स को लेकर अब बेहतरीन एक्टर-होस्ट जय भानुशाली ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा है, 'हम सभी जानते हैं कि लड़कियों को मेकअप कितना पसंद होता है। हर बेटी अपनी मां को अपना आदर्श मानती है। अगर एक मां लिपस्टिक लगाती है तो बेटियां भी ऐसा करना पसंद करती हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
जय भानुशाली-माही विज - फोटो : सोशल मीडिया
माही के पति और तारा के पिता ने आगे कहा, 'जैसे हम पूरी कोशिश करते हैं कि उस पर मेकअप न करें लेकिन कभी-कभी केवल वीकएंड पर ही हम तारा को अनुमति देते हैं, जब वह स्कूल नहीं जाती है। सोमवार से शुक्रवार तक उसे स्कूल की तरफ से निर्धारित सभी नियमों का पालन करना पड़ता है। हालांकि, मैं मानता हूं कि यह कभी-कभी ठीक है।' 

Akanksha Dubey: आकांक्षा सुसाइड में यह एक्ट्रेस पूछताछ के लिए तलब, अभिनेत्री की मां ने लगाए गंभीर आरोप

4 of 5
जय भानुशाली-तारा - फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली ने यह खुलासा भी किया कि वह लगातार होने वाली आलोचनाओं से कैसे निपटते हैं। एक्टर ने कहा, 'अगर कोई अच्छे तरीके से विनम्रता से सुझाव दे रहा है, तो हम उसका स्वागत करते हैं क्योंकि हम समझते हैं कि वे भी तारा की परवाह करते हैं। लेकिन जब वे मतलबी हो जाते हैं, तो मैं भी नहीं रुकता। मैं उन्हें उतना ही मतलबी जवाब देता हूं।'

Mandira Bedi: 'शांति से लेकर देश की पहली महिला स्पोर्ट्स एंकर तक', कुछ ऐसा रहा है मंदिरा बेदी का सफर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जय भानुशाली-माही विज - फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली ट्रोल्स से निपटना बखूबी जानते हैं। एक्टर ने अपनी बात में जोड़ा कि उनका परिवार उन्हें ज्यादातर ट्रोल्स को इग्नोर करने की सलाह देता है, लेकिन वह फिर भी उन्हें सबक सिखाने के लिए इसका जवाब देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें