फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ा और सिंदूर के साथ नजर आईं जसलीन मथारू, फैंस बोले- 'लॉकडाउन में शादी कर ली?'

Tue, 28 Apr 2020 10:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jasleen Matharu - फोटो : social media
रियलिटी शो बिग बॉस 12 और मुझे शादी करोगे जैसे शो में नजर आ चुकीं जसलीन मथारू एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस बार वह बेहद खास वजह से चर्चा में छाई हुई हैं। जसलीन मथारू की सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो सामने आये हैं जिसमें वह हाथों में चूड़ा पहने और मांग में सिंदूर डाले नजर आ रही हैं। ऐसे में जसलीन मथारू के फैंस उनकी शादी के बारे में सवाल कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
jasleen matharu - फोटो : file photo
दरअसल जसलीन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो और तस्वीर साझा की है। जिसमें वह बिल्कुल शादीशुदा लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीर में जसलीन मथारू नाइट सूट पहनी हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाई हुई नजर आ रही है। वहीं साझा की गई अपनी वीडियो में जसलीन एक गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जसलीन मथारू - फोटो : Social Media
इस वीडियो के कैप्शन में जसलीन मथारू ने लिखा, 'चुपके से'। इस वीडियो और तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। जसलीन मथारू की इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस को लग रहा है उन्होंने शादी कर ली है। kishormonny नाम के यूजर ने लिखा, सिंदूर किसके नाम का। 



4 of 5
Jasleen Matharu - फोटो : file photo
वहीं its_simmy_angural नाम के यूजर ने कमेंट में पूछा की ये कब हुआ। इस तरह और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जसलीन मथारू की पोस्ट को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि जसलीन मथारू साल 2018 में बिग बॉस के सीजन 12 का हिस्सा रह चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jasleen matharu - फोटो : file photo
बिग बॉस 12 में वह अपने गुरू और भजन सम्राट अनुप जलोटा के साथ आई थीं। इन दोनों ने सलमान खान के इस शो के अंदर अपने रिश्ते का खुलासा किया था। जसलीन और अनुप जलोटा ने बताया था कि वह एक-दूसरे के लंबे समय से करीब हैं। इसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। वहीं बीते दिनों जसलीन मथारू कलर्स टीवी के रियलिटी शो मुझसे शादी करोंगे में भी नजर आईं थीं। 

पढ़ें: अपने कपड़े और जरूरत का सामान बेचेंगे अर्जुन कपूर, ये है असली वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें