भजन सम्राटअनूप जलोटा और उनकी शिष्या जसलीन मथारू के रिश्ते के सामने आने के बाद पूरे इंटरनेट पर हंगामा मचा हुआ है। ज्यादातर यूजर्स इस रिश्ते को लेकर खासकर जलोटा को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। जी हां, बिग बॉस 12 की शुरूआत भले ही उतनी मनोरंजक नहीं हुई और अभी तक फैंस को ये शो बोरिंग लगा हो लेकिन घर के अंदर एक ऐसी जोड़ी जरूर है जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।
विज्ञापन
2 of 5
anup jalota and jasleen
इन दोनों के बारें में नई-नई बातें सामने आ रही हैं। इस बीच, जसलीन के पापा की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्ते के बारे में पता था तो उन्होंने कहा, नहीं बिल्कुल नहीं, मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मुझे सिर्फ ये कहा गया था कि दोनों गुरु और शिष्या की जोड़ी के तौर पर घर में एंट्री लेने वाले हैं और वो वहां रियाज करेंगे, गाने गाएंगे, दोनों के रिश्तों के बारे में जानने के बाद मैं ही नहीं, बाकी लोगों की तरह हमारा पूरा परिवार हैरान है।
विज्ञापन
3 of 5
anup jalota
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इस रिश्ते को अपना लेंगे तो उन्होंने कहा, 'मैं इस रिश्ते को नहीं मानता, मैं इस चीज से अपने को अलग रखता हूं। मैं न आशीर्वाद दूंगा न ही कोई संबंध रखूंगा। हां, अगर मुझसे पूछा जाएगा। बल्कि मैं अनूप जी से तो नहीं लेकिन अपनी बेटी से जरूर पूछूंगा कि भई, ये क्या था। अगर वो कह देगी कि ये रिश्ता था तो मैं पीछे हट जाउंगा लेकिन ये रिश्ता नहीं स्वीकार करुंगा।
4 of 5
anup jalota and jasleen
जसलीन के पापा ने बताया कि वह अपनी इकलौती बेटी के इस खुलासे से न सिर्फ दंग हैं बल्कि दुख में है। उन्होंने साफ कहा कि वो इसके बारे में बेटी से जरूर पूछेंगे लेकिन अनूप जलोटा से बात नहीं करेंगे। जसलीन के पापा फिल्मकार हैं।
जसलीन के पिता ने कहा कि इस खुलासे के बाद उनके परिवार को समाज के सवालों का सामना करना पड़ रहा है और दो दिन तो उन्हें खुद इस सदमे से उबरने में ही लग गए। ऐसे में जसलीन और अनूप जलोटा के रिश्ते का क्या होगा... तो खैर आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन तब तक घर के अंदर इन दोनों की केमिस्ट्री पर जरूर लोगों की निगाहें रहेंगी।