फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस : कैप्टेंसी की दावेदारी से इस वजह से बाहर हुए सभी पुरुष कंटेस्टेंट

Thu, 20 Sep 2018 07:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
TV Show
बिग बॉस 12 का आज रात चौथा दिन प्रसारित होगा। घर में आज राजा-रानी टास्क के जरिए घर का पहला कैप्टन चुना जाएगा। इस टास्क का नाम रंगीला राजकुमार होगा जिसमें अनूप जलोटा, दीपिका कक्कड़, कृति और रोशमी नजर आएंगे। इस टास्क में से जो जीतेगा वही घर का पहला कैप्टन चुना जाएगा...
विज्ञापन

2 of 5
TV Show
बता दें कि द खबरी के ट्वीट के मुताबिक घर में रंगीला राजकुमार टास्क होगा। इस टास्क में अनूप जलोटा राजकुमार का रोल प्ले करेंगे और कृति-रोशमी और दीपिका कक्कड़ राजकुमारी के किरदार में होंगी। रोशमी-कृति की जोड़ी और दीपिका में से जिसके पास ज्यादा गुलाब इकठ्ठे होंगे वहीं घर का कैप्टन बनेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
TV Show
बता दें कि घर में हुए पहले टास्क बीबी प्रेस कांफ्रेस को अच्छे से ना खेलने के चलते रद्द कर दिया गया था। इसी के चलते ये फैसला लिया गया है कि इस हफ्ते घर में कोई भी पुरुष कंटेस्टेंटट कैप्टनसी का हकदार नहीं होगा। ऐसे में कृति-रोशमी और दीपिका का नाम कैप्टेनसी के लिए आगे आया है। 

4 of 5
TV Show
बता दें कि घर में पहले कैप्टन को लेकर सभी कंटेस्टेंट्स ने बारी-बारी से अपनी राय रखी। कॉमनर कृति ने कहा कि कैप्टन की असल जिम्मेदारी बाकियों से काम करवाने की होती है लेकिन घर में कुछ ऐसे हैं जो अभी से कैप्टनसी झाड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bollywood
सबकी राय जानने के बाद फैसला यह आया है कि श्रीसंत ने रोशमी और कृति की जोड़ी को वोट किया है तो वहीं भोजपुरी सिंगर दीपक को लगता है कि दीपिका घर में कैप्टन बनने लायक है। लेकिन घर में पहला कैप्टन बनने का मौका किसे मिलेगा यह तो आज रात 20 सितंबर को पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें