फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस के किसिंग सीन पर बौखलाए पिता, उम्र को लेकर रख दी बड़ी शर्त

Fri, 03 May 2019 11:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jannat Zubair - फोटो : social media
छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीते वाली एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के पिता ने ऑनस्क्रीन उनके किसिंग सीन को लेकर बड़ी बात बोली है। जन्नत जुबैर जल्द की एक म्यूजिक एलबम में नजर आने वाली हैं। इस बीच उनके माता-पिता ने कहा है कि 20 साल की उम्र से पहले जन्नत जुबैर कोई किसिंग सीन और इंटीमेट सीन नहीं करेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
Jannat Zubair Rahmani - फोटो : file photo
जन्नत जुबैर जल्द ही अपने म्यूजिक एलबम के लिए दुबई रवाना होने वाली हैं। इस एलबम में उनके साथ फैजल शेख नजर आएंगे। बीते साल जन्नत जुबैर उस समय काफी सुर्खियों में थीं जब एक सीरियल के मेकर ने उन्हें ऑनस्क्रीन किसिंग सीन करने को बोला था, जिसे जन्नत जुबैर ने करने से साफ इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Jannat Zubair Rahmani - फोटो : file photo
इसके बाद ऐसे खबरें सुनने के मिलने लगी थीं कि जन्नत जुबैर को जल्द शो से हटाया जा सकता है। हालांकि ऐसी हुआ नहीं और वह शो में बनी रहीं। अब मेकर्स पर बात करते हुए जन्नत जुबैर के पिता ने भी कहा है कि वह 20 साल की उम्र से पहले ऑनस्क्रीन किसिंग सीन नहीं करेंगीं।

4 of 5
Jannat Zubair Rahmani - फोटो : file photo
जन्नत जुबैर के पिता ने बेटी के इस तरह के सीन पर बोला है कि जब सरकार 18 साल की उम्र से पहले शादी की इजाजत नहीं देती तो फिर उनकी बेटी तो महज 16 साल की है। वह इंटीमेट और किसिंग सीन्स नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि ग्लैमर इंडस्ट्री में माना ये सब एक आम बात है लेकिन उनकी बेटी अभी ऐसे सीन करने के लिए बहुत छोटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jannat Zubair Rahmani - फोटो : file photo
आपको बता दें कि 16 साल की जन्नत जुबैर ने टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। ये सीरियल साल 2010  में आया था। इसके बाद जन्नत जुबैर ने 'फुलवा','सियासत' और 'तू आशिकी' जैसे कई शानदार सीरियल्स में काम किया। इन दिनों वह 'आपके आ जाने से' में दिख रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें