धृति भाटिया
- फोटो : social media
धृति भाटिया
साल 2008 में कलर्स चैनल पर प्रसारित हुए सीरियल 'जय श्री कृष्णा' ने भी दर्शकों का खूब मनोरजन किया था। शो के नन्हे कान्हा ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। दिलचस्प बात यह है कि सीरियल में कान्हा का रोल एक प्यारी सी बच्ची ने किया था। जी हां, इस शो में कृष्ण का किरदार धृति भाटिया ने निभाया था। शो में उनका रूप ने सभी का मन मोह लिया था। धृति काफी लंबे समय तक अपने निभाए इस किरदार के कारण सुर्खियों में रही थीं। बता दें, यह शो रामानंद सागर के सीरियल 'श्री कृष्णा' का रीमेक था। इसे रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने बनाया था। धृति ने बाद में 'माता की चौकी' में दुर्गा के रूप में भी नजर आई थीं।