फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टीवी एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, अमरनाथ यात्रा पर गए पिता के बारे में आई बुरी खबर

Sat, 13 Jul 2019 04:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shiny doshi with husband - फोटो : instagram
'जमाई राजा' (Jamai Raja) में काम करने वाली एक्ट्रेस शाइनी दोशी (Shiny Doshi) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शाइनी के पिता अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) में गए थे जहां से उनके लिए दुखद खबर आई है। यात्रा के दौरान शाइनी के पिता का निधन हो गया। निधन की वजह दिल का दौरा बताया जा रहा है। शाइनी के पिता की अचानक मौत से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shiny Doshi - फोटो : instagram
इस बात का खुलासा स्पॉटब्वॉय ने अपनी रिपोर्ट में किया है। छपी रिपोर्ट के मुताबिक अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के दौरान अचानक शाइनी के पिता की तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उन्हें मिलिट्री अफसर टूरिस्ट मेडिकल सेंटर लेकर गए। जहां पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। निधन की वजह दिल का दौरा ही बताई जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Shiny Doshi - फोटो : instagram
जानकारी के मुताबिक शाइनी के पिता को गुजरात लाया जा रहा है। वहीं शाइनी पहले से ही गुजरात पहुंच चुकी हैं। अमरनाथ यात्रा 2019 2 जुलाई से शुरू हुई है जो कि 15 अगस्त तक चलेगी। शाइनी दोशी की बात करें तो वह इस वक्त 'श्रीमद् भागवत' सीरियल में नजर आ रही हैं। इससे पहले वह कई सारे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

4 of 5
Shiny Doshi - फोटो : instagram
इन सीरियल्स में सरस्वतीचंद्र, सरोजिनी, बहू हमारी रजनीकांत, लाल इश्क और दिल ही तो है शामिल है। इसके साथ ही रियलिटी शो फियर फैक्टर का भी साल 2017 में हिस्सा रह चुकी हैं। शाइनी के पिता के अलावा हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर एमजे राधाकृष्णन का निधन हो गया। अंग्रेजी वेबसाइट 'द हिंदू' की के अनुसार एमजे राधाकृष्णन का निधन कार्डिया अरेस्ट की वजह से तिरुवनंतपुरम स्थित उनके घर पर हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
M J Radhakrishnan - फोटो : social media
एमजे राधाकृष्णन ने कई मलयालम फिल्मों में अपनी बेहतरीन सिनेमोटोग्राफी से लाखों दिलों को जीता। उन्होंने 'Deshadanam','Karunam'और 'Naalu Pennungal'जैसी करीब 70 मलयालम फिल्मों में काम किया। आखिरी बार उन्होंने फिल्म Olu में काम किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें