जय श्री राम-रामायण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जय श्री राम-रामायण' एक संगीतमय नाटक है। यह नाटक पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत इस्सर द्वारा लिखित और निर्देशित है। नाटक में रामायण की पूरी कहानी को 13 मूल ट्रैक, लाइव एक्शन और नृत्य के साथ तीन घंटे में संक्षिप्त रूप में दिखाया जाएगा। पुनीत इस्सर कहते हैं, 'भारत में सफलतापूर्वक 30 शो करने के बाद पहली बार इस नाटक का मंचन अमेरिका और कनाडा में करने जा रहे हैं।'