फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब देव आनंद ने मिथुन को दे दी जैकी श्रॉफ की डेब्यू फिल्म, 'द कपिल शर्मा शो' में हुआ खुलासा

Sun, 12 Jan 2020 10:52 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
'द कपिल शर्मा शो' में हंसी के हंगामे से भरपूर एक और मजेदार एपिसोड हुआ। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सेलिब्रेटेड एक्टर्स में से एक जैकी श्रॉफ नजर आए। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने खास अंदाज के लिए मशहूर जैकी अपनी यादों के पिटारे में से कुछ दिलचस्प किस्से बयां किए और बिड़ू स्टाइल में अपनी धमाकेदार एंट्री से दर्शकों को दीवाना बना दिया।
विज्ञापन

2 of 4
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल के साथ एक दिलचस्प चर्चा के दौरान जैकी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प और अनसुने किस्से सुनाए। जैकी श्रॉफ ने बताया कि उन्हें उनकी पहली फिल्म 'स्वामी दादा' कैसे मिली। अपने सुनहरे दिनों को याद करते हुए जैकी बताते हैं, "देव साहब का बेटा और मैं अच्छे दोस्त थे और एक दिन उसने मुझसे कहा कि उसके पिता मुझसे मिलना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने मुझे एक ऐड फिल्म में देखा है। यह सुनकर मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ, लेकिन मैं इससे कैसे इनकार कर सकता था? 
विज्ञापन

3 of 4
जैकी श्रॉफ और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ ने आगे कहा, 'जब मैं देव साहब से मिला तो उन्होंने मुझे देखा और अपने खास अंदाज में कहा, 'सुबह तुम्हारी तस्वीर देखी और शाम को तुम मेरे सामने खड़े हो, तुम्हें रोल जरूर दूंगा। इस तरह से मुझे यह रोल मिल गया। मुझे इसमें सेकंड लीड रोल मिला था, क्योंकि लीड भूमिका वो खुद निभा रहे थे।"
विज्ञापन

4 of 4
जैकी श्रॉफ
फिर कुछ दिनों बाद पता चला कि यह फिल्म मिथुन चक्रवर्ती को दे दी गई है। जैकी बताते हैं, "जब मुझे यह अवसर मिला तो मैं काफी नर्वस था, क्योंकि मैं जानता था कि मैं अच्छा डांसर नहीं हूं। इसके 15 दिनों बाद मुझे पता चला है कि देव साहब ने मिथुन चक्रवर्ती की डांसिंग स्किल्स को देखते हुए यह रोल उन्हें दे दिया है।'
 

दूसरे दिन 'छपाक' और 'तानाजी' के कलेक्शन में 40 फीसदी का उछाल, अब रविवार पर टिकीं निगाहें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें