फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बात से परेशान होकर रश्मि देसाई ने खा लिया था जहर, ऐसे बची जान

Sun, 12 Jan 2020 03:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस के घर में शनिवार को छपाक की टीम पहुंची। इस दौरान दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी और लक्ष्मी अग्रवाल ने अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। इनमें सबसे पहले लक्ष्मी ने घर में एंट्री लेकर घरवालों से उनकी जिंदगी के बुरे लम्हों को उजागर करने को कहा। इस दौरान रश्मि देसाई ने बताया कि उन्होंने एक बार जहर खा लिया था।
विज्ञापन

2 of 4
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
रश्मि ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि उनका जन्म बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। उनके परिवार वाले ही बेटी पैदा होने पर उनकी मां को कोसते थे। पिता भी साथ होकर साथ नहीं थे। लोग रश्मि को मनहूस तक कहा करते थे। 
विज्ञापन

3 of 4
रश्मि देसाई - फोटो : Social Media
रश्मि ने आगे बताया कि वह अपने आपको बोझ समझती थीं और इसी के चलते उन्होंने एक दिन जहर खा लिया था। इसके बाद उन्होंने ये बात अपनी मौसी को बताई जो उनके काफी करीब थीं। रश्मि को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चला। इस हादसे ने रश्मि के परिवार वालों की सोच बदल दी।
विज्ञापन

4 of 4
सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह - फोटो : Social Media
रश्मि के अलावा आरती सिंह ने बताया कि 13 साल की उम्र में उनके साथ रेप करने की कोशिश की गई थी। आरती सिंह कहती हैं-  'जब मैं 13 साल की थी, तब मुझे घर में बंद करके मेरे साथ लगभग दुष्कर्म की कोशिश की गई थी।' इस बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बात को याद करते हुए वो अभी भी कांप रही हैं।

शुरू हो गई 'हंगामा' के सीक्वल की शूटिंग, इस कोरियोग्राफर को मिली पहला गाना फिल्माने की जिम्मेदारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें