फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो में जैकी श्रॉफ ने किया खुलासा, कहा- 'गर्लफ्रेंड घर पर आई थी तो मां को बाहर भेजा था'

Sat, 11 Jan 2020 07:36 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जैकी श्रॉफ और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ का बेबाक अंदाज और सीधी बात फैंस को काफी पसंद है। वहीं जैकी फिल्मों के अलावा भी सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर जैकी सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह हैं कपिल शर्मा। दरअसल हाल ही में जैकी द कपिल शर्मा शो में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ किस्सों का खुलासा किया।
विज्ञापन

2 of 6
Jackie Shroff - फोटो : social media
द कपिल शर्मा शो में पहुंचे जैकी श्रॉफ ने बताया कि कैसे उन्होंने स्कूल में उनकी गर्लफ्रेंड के साथ प्रैंक किया था। किस्से में जैकी ने बताया कि वो उन दिनों मुंबई की चॉल में रहा करते थे लेकिन एक बड़े घर की लड़की से  उन्हें प्यार  हो गया था।

विज्ञापन

3 of 6
Jackie Shroff - फोटो : amar ujala
जैकी कहते हैं, 'एक बार एक लड़की ने कहा कि वह मेरे घर आकर मेरी मां से मिलना चाहती है। तो मैंने उससे झूठ बोला कि मैं अपनी मां के साथ नहीं रहता हूं, बल्कि मैं पीजी में अकेले रहता हूं। इसके बाद मैंने अपनी मां को इस बात के लिए मना लिया था कि वह कुछ वक्त के लिए घर से बाहर चली जाएं।'

4 of 6
Jackie Shroff - फोटो : social media
जैकी ने अपनी बात आगे रखते हुए हंसते हुए कहा, ''मेरी मां ने भी मेरी मदद की और वह करीब आधे घंटे के लिए घर से बाहर चली गईं।' हालांकि मां ने बाद में उस लड़की को बता दिया था कि प्यार, घर का साइज और जगह नहीं देखता है और उनका संयुक्त परिवार है और वे सब एक छोटे से घर में रहते हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
Tiger Shroff Jackie Shroff - फोटो : twitter
जैकी ने बताया कि उनकी मां ने लड़की को इसलिए ये सब कुछ बता दिया था क्योंकि उनका मानना था कि प्यार में झूठ नहीं होना चाहिए और साथ ही साथ प्यार में फर्क नहीं पड़ता कि आप अमीर हो या गरीब। वैसे बात जैकी की फिल्मी करियर की करें आखिरी बार वो सलमान खान के साथ भारत में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jackie Shroff
वहीं जल्दी ही जैकी एक बार फिर सलमान खान के साथ ही फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में नजर आएंगे। फिल्म में दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी मुख्य किरदारों में होंगे। वहीं राधे के अलावा जैकी की लिस्ट में मुंबई सागा भी शामिल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें