फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका के बाद एक और टीवी की फेमस बहू रचाने वाली हैं शादी, बचपन के दोस्त पर आया था दिल

Sat, 10 Mar 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Vividha Kirti
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के बाद 'इश्कबाज' की फेमस एक्ट्रेस विविधा कीर्ति शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरों की मानें तो यह शादी ठीक एक हफ्ते बाद यानी 15 मार्च को होगी। विविधा कई सालों से रिलेशनशिप में थीं जिसके बाद इन्होंने शादी का फैसला लिया।
विज्ञापन

2 of 4
Ishqbaaz
'इश्कबाज' सीरियल में विविधा ने निगेटिव किरदार निभा रहे वीर प्रताप सिंह चौहान की पत्नी का रोल निभाया था। हालांकि यह रोल काफी छोटा था लेकिन सीरियल के ट्रैक में अहम किरदार निभाया था। इससे पहले यह कई सारे सीरियल्स में दिखाई दी थीं।
विज्ञापन

3 of 4
Vividha Kirti
विविधा इससे पहले 'इश्क का रंग सफेद' और 'उतरन' में नजर आई थीं। शादी से जुड़ी खबरों के बारे में एक पोर्टल से बात करते हुए कई अपने एक्साइटमेंट को शेयर किया। विविधा ने कहा - 'मैं काफी खुश हूं कि जिंदगी के दूसरे पड़ाव में कदम रखने जा रही हूं। वरुण मेरे बचपन का दोस्त है। हम लोगों को प्यार का एहसास तब हुआ जब वह दुबई चला गया और मैं मुंबई आ गई।'
विज्ञापन

4 of 4
Vividha Kirti
जानकारी के मुताबिक विविधा दिल्ली में शादी करेंगी। विविधा ने इससे पहले कभी भी अपने रिलेशनशिप का मीडिया में जिक्र नहीं किया। विविधा ने अपने होने वाले पति वरुण के साथ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों का प्यार साफतौर पर दिखाई दे रहा है। वरुण पेशे से कोरियोग्राफर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें