फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB17: 'अपनी शादी तो बचा नहीं पाईं', समर्थ-ईशा के ब्रेकअप पर टिप्पणी करना रिंकू को पड़ा भारी, भड़कीं अभिनेत्री

Thu, 30 May 2024 10:17 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशा मालवीय और रिंकू धवन - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के ब्रेकअप ने उनके प्रशंसकों को हिलाकर रख दिया।  टीवी शो उडारियां के सेट पर मिले और प्यार में पड़ने वाले इस जोड़े ने पिछले साल 'बिग बॉस 17 'के घर में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। हालांकि, शो के बाद दोनों अलग हो गए, जिसके बाद समर्थ ने अभिनेत्री के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए और उन्हें अवसरवादी भी कहा। ईशा और समर्थ के रिश्ते पर रिंकू धवन ने कमेंट किया था, जिसे लेकर अब ईशा मालवीय ने उनकी आलोचना की है।
विज्ञापन

2 of 5
रिंकू धवन - फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू धवन ने हाल ही में ईशा-समर्थ के ब्रेकअप के बारे में पूछा गया। अभिनेत्री ने ईशा को चालाक बताया और कहा कि उन्होंने घर में समर्थ से कहा था कि शो के ठीक बाद, ईशा किसी और के साथ दिखाई देंगी। यह ईशा को अच्छा नहीं लगा। अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत में रिंकू को उनकी टिप्पणियों के लिए फटकार लगाई है।
विज्ञापन

3 of 5
ईशा मालवीय - फोटो : सोशल मीडिया
 ईशा मालवीय ने कहा कि रिंकू खुद तलाकशुदा हैं और अब वह एक 20 साल की लड़की पर टिप्पणी कर रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि वह और समर्थ युवा हैं और उनका ब्रेकअप हो गया है भले ही वे रिलेशनशिप में थे, लेकिन रिंकू तलाकशुदा हैं और वह उनके रिश्ते पर टिप्पणी करने के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं। उन से कोई मतलब नहीं है कि हमारे बीच में क्या हो रहा है।

4 of 5
ईशा मालवीय - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ईशा मालवीय के साथ ब्रेकअप के बाद, समर्थ ने खुलासा किया कि ईशा के मन में अभी भी अभिषेक के लिए नरम रुख है क्योंकि वह उनका पहला प्यार था और वह सिर्फ समर्थ की ओर आकर्षित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा मालवीय - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, ईशा ने अभी तक अभिषेक को लेकर इस बात की पुष्टि नहीं की है और न ही अपने ब्रेकअप का कोई कारण बताया है। इन दिनों ईशा अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। 

Kalki 2898 AD Runtime: प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर शुरू हुई नई चर्चा, इतने घंटे की हो सकती है फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें