बिग बॉस में कई बार मौका मिलने के बाद भी शिल्पा घर में कभी कैप्टन नहीं बन पाईं। लेकिन घर आए घरवाले' में बाजी मार शिल्पा शिंदे कैप्टन बन इस हफ्ते नॉमीनेशन की प्रकिया से सेफ हो गई हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि शिल्पा शो की पहली फाइनलिस्ट बनने की लिस्ट में हैं...
विज्ञापन
2 of 5
Shilpa Shinde
बता दें कि घर में हुए 'फोटो फ्रेम टास्क' के दौरान भी शिल्पा शिंदे कैप्टन बनते-बनते हार गईं और हिना खान को आमसहमति से कैप्टन चुन लिया गया। लेकिन इस बार शिल्पा ने एक टास्क के दौरान सबसे अच्छा खाना बना घर में आए पड़ोसियों का दिल जीत लिया जिससे उन्हें कैप्टन बनने का सुनहरा मौका मिला।
विज्ञापन
3 of 5
Shilpa Shinde
अगर अगले हफ्ते के नॉमीनेशन से पूर्व 'अंगूरी भाबी' बच गईं तो उन्हें फाइनल में जाने से कोई नहीं रोक सकेगा। लेकिन हिना और विकास की भी शो में कम पॉपुलैरिटी नहीं हैं क्योंकि ये दोनों ही शिल्पा को बराबर की टक्कर दे रहे हैं।
4 of 5
Luv Tyagi and Priyank
वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए प्रियांक और लव नॉमीनेट हुए हैं। बता दें कि सलमान से बहस करने और अपने साथी कंटेस्टेंट से लड़ने की वजह से पॉपुलर प्रियांक अपनी फैन फॉलोविंग खोते जा रहे हैं। वहीं, लव त्यागी घर में उभरते हुए खिलाड़ी बनकर साबित हुए हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि शो का फाइनल 14 या 21 जनवरी को होने की उम्मीद है। वहीं इससे पहले शो की टाआरपी को बढ़ते देख इसे दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। लेकिन घर के ताजा माहौल के मुताबिक शो का विनर, शिल्पा, हिना और विकास में से ही कोई एक हो सकता है।