बिग बॉस में आज रात यानि की 29 दिसंबर के शो में मास्टरमाइंड विकास का और भी तेज माइंड चलाने वाला एपिसोड देखने को मिलेगा। विकास को बिग बॉस ने एक बड़ी चुनौती दी है जिसका उन्हें घर में सामना करना है...
विज्ञापन
2 of 5
Vikas Gupta
बता दें कि हर सीजन की तरह बिग बॉस द्वारा दिए जाने वाला सीक्रेट टास्क की बारी आ गई है। ऐसे में किसी एक कंटेस्टेंट को ये मौका दिया जाता है और इस बार विकास को गुप्ता को अपने मास्टरमाइंड की वजह से ये मौका मिल पाया है। बता दें कि इस टास्क में विकास को तीन चुनौतीपूर्ण काम को पूरा करना है।
विज्ञापन
3 of 5
Akash Dadlani
मास्टरमाइंड को अपनी पहली चुनौती में घर के किसी एक कंटेस्टेंट को कालकोठरी की सजा देनी हैं। इसपर सभी घरवाले आकाश का नाम लेते हैं। लेकिन विकास इस बात से सहमत नहीं होते। उनका कहना है कि आकाश अबतक सात बार जेल जा चुका है। लेकिन उसके खेलने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आया है और ना वे सुधरे हैं। लेकिन हिना इस बात पर गरम हो जाती है।
4 of 5
Puneesh Sharma
वहीं, विकास को मिली दूसरी चुनौती में उन्हें घर में किसी एक कंटेस्टेंट पर चोरी का इल्जाम लगाना है। इसके लिए विकास ने आकाश पर कॉफी चुराने का आरोप लगाया। वहीं, विकास को मिली तीसरी चुनौती में उन्हें किसी एक कंटेस्टेंट के कपड़े पूल में फेंकने हैं। ऐसे में विकास ने घर में इस सदस्य को चुना।
बता दें कि विकास इस टास्क को करने के लिए पुनीश से लड़ाई करते हैं और उन्हें अनाप-शनाप कहकर उनके कपड़ें पूल में फेंक देते हैं। लेकिन शो के आगे की कहानी आज रात को ही देखने को मिलेगी।