फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 6 महीने बाद ही पति से अलग होकर 'बिग बॉस' में आईं ये एक्ट्रेस, पहले दिन ही बता दी पूरी सच्चाई

Mon, 17 Sep 2018 03:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dipika kakar
'ससुराल सिमर का' एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी इस बार 'बिग बॉस सीजन 12' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं। शो में आने से पहले ऐसा कहा जा रहा था कि वह किसी जोड़ीदार के साथ 'बिग बॉस' में आ सकती हैं हालांकि यह सभी बातें मात्र अफवाह साबित हुईं। शो में दीपिका बतौर सिंगल कंटेस्टेंट आईं। दीपिका कक्कड़ ने अपने ही को-स्टार शोएब से हाल ही में शादी की थी ऐसे में उनके शो में हिस्सा लेने को लेकर लोगों ने कई सवाल किए। इस बीच शो के पहले दिन ही दीपिका ने इस बात का खुलासा कर दिया कि वह इस शो में क्यों आई हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
dipika kakar
दीपिका कक्कड़ ने 'ससुराल सिमर का' एक्टर शोएब इब्राहिम से इस साल 23 फरवरी को शादी की थी। ऐसे में शादी के महज 6 महीने बाद 'बिग बॉस' में आने का फैसला शो में मेहमान बने कुछ लोगों को थोड़ा अजीब जरूर लगा। यहां तक कि सलमान खान ने भी इस बात का जवाब लेने के लिए सीधे उनके पति और फेमस एक्टर शोएब को बुलाया।

 
विज्ञापन

3 of 5
Dipika Kakar
शो में सलमान खान ने शोएब से पूछा कि आखिर शादी के 6 महीने बाद ही दीपिका को 'बिग बॉस' के घर में क्यों भेजना चाहते हैं? इसके बाद वह दीपिका और शोएब से मजाक करने लगे। इस बीच शो दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उनका और शोएब का रिश्ता काफी मजबूत है। हम लोगों के ऊपर बहुत जिम्मेदारियां है इसी वजह से 'बिग बॉस' में आने का फैसला लिया।


 

4 of 5
dipika kakar
दीपिका का यह जवाब सुनते ही सलमान ने कहा 'मैं भी इसीलिए इस शो में आया हूं।' आपको बता दें, दीपिका की यह दूसरी शादी है। इससे पहले दीपिका ने अपने को-एक्टर रौनक सैमसन से साल 2009 में पहली शादी की थी हालांकि शादी के 3 साल तक उन्होंने इस बाद को छुपाकर रखा था। यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया। 'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका की दोस्ती शोएब इब्राहिम से हुई। साल 2013 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dipika Kakar and Shoaib
शादी के बाद दीपिका ने मुस्लिम धर्म अपना लिया। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। दीपिका 'ससुराल सिमर का' सीरियल में सिमर के किरदार से काफी फेमस हुई थीं। हाल ही में वह 'कयामत की रात' सीरियल में कैमियो में नजर आई थीं। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि वह घर के अंदर अपनी जगह बनाने में कामयाब होती हैं या फिर नहीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें