जमरूद
- फोटो : सोशल मीडिया
केरल में रहने वाले जमरूद अपने फ्रीस्टाइल, सेमी क्लासिकल, बॉलीवुड, लिरिकल एवं हिप हॉप डांस स्टाइल्स के लिए जाने जाते हैं। जमरूद बताते हैं, "फिनाले में पहुंचने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। इसके लिए मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूं। यह वाकई एक संतोषजनक सफर रहा। दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे अपने सहयोगी कंटेस्टेंट्स को इस सफर में शामिल देखकर बड़ी खुशी हो रही है, जो अब मेरे लिए एक परिवार से बढ़कर हो गए हैं।" ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ के इस सीजन में 'बेस्ट का नेक्स्ट अवतार' 9 जनवरी को चुना जाएगा।