छोटे पर्दे के कई सितारे ऐसे हैं जो अपनी ही पड़ोसनों पर लाइन मारने से बाज नहीं आए। बल्कि सिर्फ हीरो ही नहीं, हीरोइनों ने भी ये मौका नहीं छोड़ा। खुद देख लीजिए।
Trending Videos
विज्ञापन
अपने ही पड़ोसियों पर दिल हार बैठे सितारे
2 of 12
घबराइए नहीं, ये असल जिंदगी में ऐसे नहीं हैं। बल्कि से वो सारे सितारे हैं जिन्होंने सीरियल में अपने पड़ोसी पर लाइन मारी। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल अपनी पड़ोसन बबीता पर कितने फिदा रहते हैं, ये किसी से नहीं छिपा है।
विज्ञापन
अपने ही पड़ोसियों पर दिल हार बैठे सितारे
3 of 12
सीरियल शास्त्री सिस्टर्स में भले ही अनुष्का और रजत की शादी हो गई हो लेकिन असल में तो अनुष्का रजत की पड़ोसन बल्कि किराएदार ही होती है। रजत ने सोचा होगा, क्यों मोहल्ले का बाहर प्यार ढूंढा जाए जब पास में ही मिल रहा है!
अपने ही पड़ोसियों पर दिल हार बैठे सितारे
4 of 12
सीरियल में रजत के छोटे भाई नील और अनुष्का की बहन देवयानी की भी यही कहानी थी। दोनों पड़ोसी छिप छिप कर मिलते भी थे और रोमांस भी मारते थे।
विज्ञापन
अपने ही पड़ोसियों पर दिल हार बैठे सितारे
5 of 12
सीरियल भाबी सी घर पर हैं कि तो कहानी ही यही है। विभूती जी अंगूरी भाबी को रिझाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते।
विज्ञापन
अपने ही पड़ोसियों पर दिल हार बैठे सितारे
6 of 12
उसी तरह तिवारी जी अनीता भाबी पर लाइन मारने से कैसे चूक जाते। इन सब सीरियलों के अलावा पहले भी ऐसे कई सीरियल रहे हैं जिनमें पड़ोसियों के बीच ही प्यार हो गया तो कुछ कोशिश कर कर के ही हार गए।
विज्ञापन
अपने ही पड़ोसियों पर दिल हार बैठे सितारे
7 of 12
सीरियल करिश्मा का करिश्मा आपको जरूर याद होगा। उस में रोबोट करिश्मा के भाई राहुल पर उनके पड़ोसी की बेटी स्वीटी कितनी लाइन मारा करती थी।
अपने ही पड़ोसियों पर दिल हार बैठे सितारे
8 of 12
तीन परियों की जिंदगी पर आधारित कॉमेडी सीरियल शरारत में भी कुछ ऐसा ही था। जिया के पापा मनोज पर उनकी पड़ोसन शांति आंटी कितनी फिदा रहती थीं। फ्लर्ट करने में तो नंबर वन थी शांति!
अपने ही पड़ोसियों पर दिल हार बैठे सितारे
9 of 12
यामी गौतम का पहला टीवी सीरियल ये प्यार न होगा कम में भी यामी यानी लहर को अपने पड़ोसी के बेटे अबीर(गौरव) से ही प्यार होता था। ये एक ब्राह्मण के लड़के और कायस्थ की लड़की की प्रेमकहानी थी।
अपने ही पड़ोसियों पर दिल हार बैठे सितारे
10 of 12
2011 में आए सीरियल छज्जे छज्जे का प्यार में एक ही किराए के घर में रहने वाले दो परिवारों की कहानी दिखाई गई थी। दोनों परिवारों सेहगल और त्रिपाठियों के बीच अच्छी दोस्ती भी होती थी। गिनी सहगल को मनीष त्रिपाठी से प्यार हो जाता है और दोनों किराएदार एक ही घर में रह कर घरवालों से छिप कर इश्क लड़ाते हैं। ये सीरियल 5 महीनों में खत्म हो गया था।
अपने ही पड़ोसियों पर दिल हार बैठे सितारे
11 of 12
वरुण बडोला और सुहासी धामी की मुख्य भूमिका वाले सीरियल एक चाबी है पड़ोस में ये दोनों ही अलाहाबाद के एक मोहल्ले करनलगंज में रहते हैं। दिल ही दिल में दोनों एक दूसरे को चाहते हैं और करनलगंजआखिरकार दोनों के बीच प्यार हो ही जाता है। ये सीरियल 2006 में शुरू हुआ था।
1993 में आए चर्चित सीरियल श्रीमान श्रीमति की कहानी थी कि अपने पड़ोसी की पत्नी से प्यार करो। सीरियल में केशव कुल्कर्णी पड़ोसन प्रेमा पर लाइन मारते हैं तो दिलरुबा खुराना पड़ोसन कोकिल कुलकर्णी पर फिदा रहते हैं।