फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाका लाका बूम बूम के बाद किंशुक वैद्य की टीवी पर वापसी

Fri, 13 May 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शायद ही कोई होगा जिसे शाका लाका बूम बूम याद नहीं होगा। संजू औऱ उसकी मैजिक पेंसिल कोई कैसे भूल सकता है। संजू अपना वही मैजिक लेकर लौट रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

टीवी पर किंशुक 'संजू' वैद्य की वापसी

2 of 6
सीरियल में संजू का किरदार निभावे वाले किंशुक वैद्य 10 साल छोटो पर्दे पर बतौर लीड हीरो वापसी कर रहे हैं। बस इस बार उनके साथ उनकी मैजिक पेंसिल नही होगी। वो इसलिए क्योंकि किंशुक को नया सीरियल ऑफर हुआ है।
विज्ञापन

टीवी पर किंशुक 'संजू' वैद्य की वापसी

3 of 6
- फोटो : instagram
किंशुक नए सीरियल एक रिश्ता साझेदारी का से वापसी कर रहे हैं। संजू अपनी वापसी को लेकर बहुत उत्सुक भी हैं। उन्होंने अपने दर्शकों के लिए खास बात कही है।

टीवी पर किंशुक 'संजू' वैद्य की वापसी

4 of 6
- फोटो : instagram
किंशुक ने कहा है, ''टीवी हमेशा से मेरा पहला प्यार रहा है। मुझे पता था मैं पढ़ाई पूरी करने के बाद टीवी पर जरूर लौटूंगा। इस बीच मुझे कई सीरियल ऑफर हुए लेकिन मैं कुछ ऐसा लेना चाहता था जो मुझे दिलचस्प लगे।'' यही नहीं, उन्होंने दर्शकों से एक गुजारिश भी की है।
विज्ञापन

टीवी पर किंशुक 'संजू' वैद्य की वापसी

5 of 6
- फोटो : instagram
किंशुक ने बयान दिया,''मुझे शो का कॉनसेप्ट अच्छा लगा इसलिए जब मेरे पास ऑफर आया तो पीछे मुड़ करदेखने का सवाल ही नहीं था। मैं 10 साल बाद टीवी पर काम करने को लेकर बहुत उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि लोग अपना प्यार बरसाएंगे और मुझे वैसे ही अपनाएंगे जैसे संजू के किरदार में अपनाया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी पर किंशुक 'संजू' वैद्य की वापसी

6 of 6
गौरतलब है कि शाका लाका बूम बूम साल 2000 में शुरू हो कर 2004 में खत्म हो गया था। ये सीरियल बच्चों के बीच वाकई बहुत प्रचलित था। इसके अलावा किंशुक बीच में शो प्यार तूने क्या किया में भी दिखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें