फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: 12 साल पुराने इस शो की नकल है जी टीवी की प्रो म्यूजिक लीग, आइडिया से मेकिंग तक सब कॉपी

विज्ञापन
1 of 7
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छोटे पर्दे पर अपना पूरा जोर लगाकर भी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को टीआरपी की रेस में पूरे सीजन भर अव्वल नंबर नहीं बना पाए सलमान खान का नाम जी टीवी के शो ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ को भी फायदा पहुंचाता नहीं दिख रहा। ऊपर से शो की शुरूआत देखकर ही खुलासा हो गया है कि ये शो 12 साल पुराने एक म्यूजिक रियलिटी शो की नकल है। दोनों शोज का एपिसोडवार फ्लो भी एक जैसा है और कम से कम शो में एक दिग्गज कलाकार ऐसा है जो दोनों शोज में रह चुका है।
विज्ञापन

2 of 7
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के तीसरे सीजन के मुकाबले जी टीवी ने म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ शुरू किया है। शो की शुरूआत तो शनिवार से हुई लेकिन इस शो का हल्ला गुल्ला करने के लिए चैनल ने शुक्रवार को सलमान खान के साथ एक खास एपिसोड प्रसारित किया। इस एपिसोड में तो मामला ढका छुपा रहा लेकिन शनिवार को शो का असली रूप देख मुंबई एंटरटेनमेंट और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग हैरान रह गए। म्यूजिक रियलिटी शोज बना चुके या इन्हें बहुत करीब से फॉलो करने वाले इसे स्टार प्लस पर 12 साल पहले प्रकाशित हो चुके एक शो की नकल बता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
म्यूजिक का महामुकाबला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्टार प्लस के शो ‘म्यूजिक का महामुकाबला’ का प्रसारण 19 दिसंबर 2009 से शुरू हुआ।  इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक तौर पर भी उपलब्ध है। इस शो के निर्णायकों में शंकर महादेवन, श्रेया घोषाल, हिमेश रेशमिया, मोहित चौहान और मीका सिंह के अलावा गायक शान भी शामिल रहे। शान जी टीवी के नए शो ‘इंडियन म्यूजिक प्रो लीग’ का भी अहम हिस्सा हैं। जी टीवी के इस शो को लेकर ‘अमर उजाला’ से हुई एक खास बातचीत में हालांकि शान ने पहले तो अपने किसी म्यूजिक रियलिटी शो का अतीत में हिस्सा होने की बात नकार गए, लेकिन फिर स्टार प्लस के शो ‘म्यूजिक का महामुकाबला’ का नाम लेने पर वह मान गए कि दोनों शोज करीब करीब एक जैसे ही हैं।

4 of 7
गजेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘इंडियन म्यूजिक प्रो लीग’ में अगर सलमान खान का नाम जुड़ा है तो ‘म्यूजिक का महामुकाबला’ के प्रस्तुतकर्ता आयुष्मान खुराना रहे बताए जाते हैं। देश में म्यूजिक रियलिटी शोज की शुरूआत करने वाले निर्माता, निर्देशक गजेंद्र सिंह ने जी टीवी की नौकरी छोड़ने के बाद स्टार प्लस के साथ नए शो ‘म्यूजिक का महामुकाबला’ को सृजित किया था। अब उसी शो को एक नए नाम से उस चैनल पर प्रसारित होते देखना गजेंद्र सिंह के लिए एक अलग अनुभव ही है जिस चैनल से उन्होंने मुंबई में अपना करियर शुरू किया था। गजेंद्र सिंह इस बारे में संपर्क किए जाने पर किसी तरह की बात नहीं करना चाहते। हालांकि करीबी बताते हैं कि उनको अपना क्रिएट किया शो इस तरह कॉपी किया जाना देखकर दुख तो बहुत है, लेकिन वह उस चैनल के खिलाफ कुछ भी नहीं कहना चाहते जिसने उन्हें मुंबई में अपना सिक्का जमाने में मदद की।
विज्ञापन

5 of 7
म्यूजिक का महा मुकाबला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘म्यूजिक का महा मुकाबला’ छह टीमों का मुकाबला था। इसके पहले तक होते रहे म्यूजिक रियलिटी शोज में प्रतिभागी एकल मुकाबले में हिस्सा लेते थे। कहते हैं कि भारतीय टेलीविजन पर गजेंद्र सिंह ने पहली बार टीमों का मुकाबला इस शो में कराया। इन टीमों के नाम थे, श्रेया के सुपरस्टार्स, शान के स्ट्राइकर्स, हिमेश के वॉरियर्स, मोहित के फाइटर्स, मीका के ब्लास्टर्स और शंकर के रॉकस्टार्स। क्रिकेट की इंडियन प्रीमियर लीग की तरह इन टीमों के आपसी मुकाबले कराए गए और फिर उसी क्रम में सेमीफाइनल और फाइनल हुए। 
विज्ञापन

6 of 7
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ में भी छह ही टीमें हैं। ‘दिल्ली जैमर्स’, ‘बंगाल टाइगर्स’, ‘पंजाब लॉयन्स’, ‘यूपी दबंग्स’, ‘मुंबई वॉरियर्स’ और ‘गुजरात रॉकर्स’ नाम की इन छह टीमों के साथ छह बड़े सितारे श्रद्धा कपूर, गोविंदा, बॉबी देओल, सुरेश रैना, रितेश देशमुख और राजकुमार राव के नाम इसी क्रम में जुड़े हैं। ये शो भी आईपीएल की तरह ही टीमों के आपसी मुकाबले के साथ आगे बढ़ने वाला है और उसी क्रम में सेमीफाइनल और फाइनल होंगे। बस इस शो में टीमों के आपसी मुकाबलों के बीच पांच सुपरमैच डाल दिए गए हैं जिनमें सभी छह टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जी टीवी के शो ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ के 12 साल पुराने एक शो की नकल मारकर बना दिए जाने की बात सामने आते ही सलमान खान के नाम से बनाया गया शो का पूरा फोकस ही भरभरा कर ढहता दिख रहा है। वहीं माधुरी दीक्षित की अगुआई में शुरू हुए ‘डांस दीवाने’ ने पहले ही शनिवार को आमने सामने के इस मुकाबले में अपनी ओरिजनैलिटी के साथ बढ़त बना ली है। इस बारे में जी टीवी के आधिकारिक प्रवक्ता ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए इतना ही कहा कि शो का प्रस्तुतीकरण 12 साल पुराने उस शो से बिल्कुल अलग है जिसे लोग अब पूरी तरह भूल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें