‘फिर साथ आने का बहाना है, अब मौसम म्युजिकाना है!’ की टैगलाइन के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सिगिंग रियल्टी शो ‘इंडियन आइडल’ अपने 13वें सीजन के साथ लौटने की तैयार पूरी कर चुका है। इस शो ने संगीत जगत को कई यादगार आवाजें दी हैं और एक बार फिर तेरहवें सीजन के साथ लौट रहा है एक दमदार गायक और परफॉर्मर की तलाश में। इस सीजन का प्रीमियर जल्द ही होने वाला है और मंगलवार को चैनल ने एलान किया कि इस बार नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल दादलानी एक बार फिर जजों की कुर्सियों पर नजर आएंगे।