फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानवीय व्यवहार को लेकर विवादों में 'इंडियन आइडल', अब होस्ट रहीं मिनी माथुर ने खोली पोल

Sat, 25 Aug 2018 09:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मिनी माथुर
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' इन दिनों विवादों में घिर गया है। इन दिनों शो का दसवां सीजन प्रसारित हो रहा है। आंखों में सपने लिए लाखों कंटेस्टेंट इस शो के ऑडीशन में हिस्सा लेने पहुंचते हैं लेकिन रियलिटी का दावा करने वाले इन शोज पर सवाल खड़े होते रहे हैं। हाल ही में एक ऑडीशन देने वाले शख्स ने एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मिनी माथुर - फोटो : इंडियन एक्सप्रेस
साल 2012 में इंडियन आइडल में ऑडीशन देने पहुंचे निशांत कौशिक नाम के एक शख्स ने एक के बाद एक ट्वीट कर शो के बारे में अपने अनुभव शेयर कर बताया कि आखिर किस तरह ये रियलिटी शो लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। निशांत के ट्वीट करने के बाद अब इस पर शो की होस्ट रहीं मिनी माथुर ने उनकी बातों का समर्थन किया है।
विज्ञापन

3 of 7
मिनी माथुर
मिनी माथुर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'यह मुझे फॉर्वर्ड करने के लिए शुक्रिया। मैं साल 2012 के इंडियन आइडल का हिस्सा नहीं थी लेकिन मैं जानती हूं कि रियलिटी शो में क्या होता है। यह उन कारणों में से एक था जिस वजह से मैं ऐसे शोज से दूर हुई। यहां सब लगातार झूठी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।'

 

4 of 7
indian idol
इससे पहले निशांत ने ट्वीट करते हुए बताया था कि 'हमसे वी लव इंडियन आइडल के नारे लगवाए जा रहे थे, इसके अलावा कुछ भी पूछने पर कुछ नहीं बताया जा रहा था। इस दौरान एक कंटेस्टेंट को गुस्सा आया और उसने वहां मौजूद क्रू से पूछा कि ऑडिशंस हो कहां रहे हैं, जजेस कहां हैं। ऐसे में एक क्रू मेंबर उस पर चिल्ला पड़ा और हजारों की भीड़ के सामने उसे थप्पड़ मार दिया।'

 
विज्ञापन

5 of 7
इंडियन आइडल 10
निशांत ने आगे लिखा कि 'मैं भी सुबह 7 बजे से लाइन में लग गया लेकिन कई लोग ऐसे भी थे जो सुबह 5 बजे से ही लाइन में लगे थे। यही नहीं कुछ तो ऐसे थे जो रात भर लाइनों में ही लगे थे। तब तक किसी ने नहीं बताया था कि यहां पहले आओ पहले पाओ जैसा कुछ भी नहीं है। घंटों इंतजार करने के बावजूद दोपहर करीब एक बजे हमारे लिए दरवाजे खोले गए।'
विज्ञापन

6 of 7
इंडियन आइडल ऑडिशन - फोटो : amar ujala
'घंटों इंतजार करना था लेकिन ना तो वहां टॉयलेट की व्यवस्था थी और न ही खाने-पीने की। अगर आप लाइन छोड़कर जाते हैं तो आप अपनी जगह भी खो देंगे। तो क्या एक बजे के करीब हमारा इंतजार खत्म हो गया? नहीं, गलत! एक बजे तो हमें किसी झुंड की तरह स्कूल ग्राउंड के एक स्टेज की तरफ भेजा गया। थोड़ी देर में वहां पिछले साल का एक विनर श्रीराम आता है और स्पीकर पर बज रहे गानों पर केवल अपने होठों को हिलाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंडियन आइडल ऑडिशन - फोटो : amar ujala
निशांत ने आगे लिखा कि ' मैं तीन राउंड के बाद ऑडीशन से आधी रात को बाहर हो गया लेकिन मैं घर आकर खुश हूं। किसी भी कलाकार को अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए दोस्तों, परिवारवालों की मदद लेनी चाहिए बजाय इन रियलिटी शो के। इन रियलिटी शो को कोई हक नहीं है कि कलाकारों की ऐसी बेइज्जती करे। टीआरपी के भूखे इन शोज को टैलेंट से कोई मतलब नहीं होता है।' निशांत के इन ट्वीट्स को सोशल मीडिया पर रीशेयर किया जा रहा है। इस बारे में इंडियन आइडल के मेकर्स के तरफ से फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें