फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: फैंस से जमकर मिली तारीफ, यूट्यूब पर हिट हुए इन प्रतियोगियों द्वारा गाए गाने

Wed, 16 Jun 2021 02:04 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन, सायली कांबले - फोटो : Instagram
इंडियन आइडल टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला एक ऐसा सिंगिंग रियलिटी शो है जिसे दर्शक बहुत पसंद करते हैं। साल 2004 में शुरू हुआ ये शो अपने हर नए सीजन के साथ प्रशंसकों का दिल जीतता आया है। इस सिंगिंग शो का लोगों में जबरदस्त क्रेज है। इस शो को लगातार देखने के साथ-साथ इसमें भाग लेने वाले अपने पसंदीदा प्रतियोगी सिंगर का समर्थन करने से कभी पीछे नहीं रहते और सोशल मीडिया पर अपनी राय देते हैं। लेकिन इस साल इंडियन आइडल 12 कई कारणों से सुर्खियों में रहा है। चाहे वो जज का शो से अचानक गायब होना हो या फिर इस रियलिटी शो पर सवाल खड़े होना। अगर इस शो को चाहने वाले प्रशंसकों को जज का कोई निर्णय पसंद नहीं आता, तो वो सोशल मीडिया पर उनके फैसले की आलोचना करने से बिलकुल नहीं कतराते।

प्रतियोगियों द्वारा गाए यूट्यूब पर छाए ये गाने
इंडियन आइडल 12 भले ही कई गलत कारणों से इस साल सुर्खियों में बना रहा हो। लेकिन दर्शकों ने हमेशा की तरह इस शो में प्रतिभाशली सिंगर्स को अपना भरपूर प्यार दिया है। दर्शक इस शो और प्रतिभागियों से कितने अधिक जुड़े हुए हैं,  इसका अंदाजा आप उनके यूट्यूब के मिलियन व्यूज से लगा सकते हैं। इस शो में कई ऐसे प्रतिभागियों ने गाने गाए हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आए और यूट्यूब पर उन्हें जबरदस्त प्यार मिला। किन सिंगर्स के प्रदर्शन को जनता का जबरदस्त प्यार मिला और कौन से गाने से वो यूट्यूब पर छा गए आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल में बताएंगे।  
विज्ञापन

2 of 7
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram
अरुणिता कांजीलाल द्वारा गाए 'सत्यम शिवम सुंदरम' गाने को मिले 54 मिलियन व्यूज

अरुणिता इंडियन आइडल 12 के सबसे बेहतरीन प्रतिभागियों में से एक हैं। उनके द्वारा गाए गाने यूट्यूब पर छाए हुए हैं। महान गायिका लता मंगेशकर के गाने गाना सरल बात नहीं। अरुणिता ने एक एपिसोड में दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर द्वारा गाए गाने 'सत्यम शिवम् सुंदरम' को अपनी आवाज में गाया। उनकी आवाज में ये गाना तीनों जजों को इतना अधिक पसंद आया कि उन्होंने खड़े होकर अरुणिता की सरहाना की। शो के जज के साथ-साथ दर्शकों को भी उनका ये गाना बहुत लुभाया और यही वजह है कि अब तक यूट्यूब पर 54 मिलियन से ज्यादा बार लोग इस गाने को देख चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 7
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
पवनदीप द्वारा गाए गाने 'शायद' और 'तेरी मिट्टी' ने चलाया जादू
 
पवनदीप राजन द्वारा अपने ऑडिशन में गाए 'लव आज कल 2' के गाने 'शायद' को यूट्यूब पर आज भी लोग लगातार देखते हैं। इंडियन आइडल 12 आज के समय में एक ऐसे पड़ाव पर है जहां इस शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता बहुत अधिक बढ़ गई है। ऐसे में पवनदीप इस सीजन के ऐसे प्रतिभागी हैं, जिन्होंने दिल को सुकून देने वाली अपनी आवाज और गानों से दर्शकों का दिल जीता है। पियानो के साथ गाए उनके गाने 'शायद' को अब तक यूट्यूब पर 31 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। उनके द्वारा गाए अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी' को अब तक 27 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। 

4 of 7
अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
अरुणिता और पवनदीप ने 'कह दूं तुम्हें' पर दिया था जबरदस्त प्रदर्शन

जब दो बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लोग साथ आते हैं तो सिंगिंग मंच पर उनके गानों से मंत्रमुग्ध होना तो तय है। इंडियन आइडल 12 के मंच पर भी जब अरुणिता और पवनदीप साथ आए तो उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया। यूट्यूब पर उनकी जोड़ी की बहुत सरहाना हुई और उनकी वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। इन दोनों ने साथ में 'कह दूं तुम्हें' रोमांटिक गाने पर परफॉर्म किया था, जहां नीतू कपूर ने आकर अपने डांस से इनका हौसला बढ़ाया था। इस वीडियो को यूट्यूब पर 25 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले - फोटो : Instagram
अरुणिता और सायली कांबले  के गाने 'मन क्यों बहका' को मिला खूब प्यार

जब भी कोई प्रतियोगी महान गायकों के गानों पर परफॉर्म करता है, तो वो अपने शब्दों और आवाज को लेकर अधिक सजग हो जाता है। इसका एक बड़ा कारण ये है कि इस सीजन में जब भी किसी महान संगीतकार का गाना गाया और वो अगर दर्शकों को पसंद नहीं आया तो उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की खूब आलोचना झेलनी पड़ी। लेकिन अरुणिता और सायली के साथ ऐसा नहीं है। अरुणिता और सायली ने रेखा स्पेशल एपिसोड में लता जी और आशा भोसले द्वारा गाए गाने 'मन क्यों बहका' गाना गाया। इस प्रदर्शन को देखने के बाद ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि इस युवा जोड़ी ने इस गाने के साथ पूरा न्याय किया। इस गाने को 20 मिलियन लोग अब तक देख चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram
अरुणिता के गाने 'मेरी किस्मत' को 19 मिलियन दर्शकों ने देखा

जब पद्मिनी कोल्हापुरी अतिथि के रूप में इंडियन आइडल 12 के मंच पर पहुंची थीं तो अरुणिता ने अपनी मधुर आवाज में उन्हीं की फिल्म 'प्रेम रोग' का गाना 'मेरे किस्मत में तू नहीं शायद' पर शानदार प्रदर्शन दिया था। उनकी इस वीडियो को यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया जिसे अब तक 19 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
पवनदीप ने एक साथ  'ये जमीं गा रही है' और 'होगा तुमसे प्यारा कौन' गाकर जीता दिल

पवनदीप और अरुणिमा इस सीजन के 2 ऐसे प्रतिभागी रहे हैं जिनके गानो ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ये दोनों ही सिंगर्स विजेता बनने की रेस में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। पवनदीप ने एक एपिसोड में मेडले गाया और सभी की वाहवाही लूटी। उन्होंने जिस एपिसोड में पद्मिनी कोल्हापुरी और पूनम ढिल्लो अतिथि बनकर आए थे उसी एपिसोड में 'ये जमीं गा रही है और होगा तुमसे प्यारा कौन' गाना गाया। इस दौरान जज और अतिथि भी उनकी धुन पर थिरकने लगे थे। इस गाने को यूट्यूब पर भी काफी पसंद किया गया और 16 मिलियन के करीब इसे व्यूज मिल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें