फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रहीं शनमुखप्रिया, बोलीं- मुझ पर अच्छा परफॉर्म करने का तनाव है

Sat, 19 Jun 2021 08:52 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शनमुखप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल का 12वां सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस सिंगिंग रियलिटी शो के अब तक 11 सीजन प्रसारित हो चुके हैं लेकिन ये सीजन अक्सर विवादों में फंस जाता है। आए दिन कई कंटेस्टेंट अपनी गायिकी के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं तो कई बार दर्शकों का गुस्सा शो को जजों पर ही फूट पड़ता है। शनमुखप्रिया का नाम भी उन कंटेस्टें में शामिल हैं जो अक्सर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। 'योडलिंग क्वीन' के नाम से मशहूर शनमुखप्रिया के गाने लोगों को अच्छे लगते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है जब उनके गाने के तरीके पर दर्शकों ने नाराजगी जताई है और उन्हें शो से बाहर करने की मांग की है।

परफॉरमेंस को लेकर तनाव में हैं शनमुखप्रिया

अब लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रहीं शनमुखप्रिया ने कहा है कि वो इस हफ्ते की परफॉरमेंस के लिए बहुत ज्यादा तनाव में हैं। शनमुखप्रिया ने कहा कि वो इस एपिसोड में ये 'मेरा दिल गाना गाने वाली हैं, लेकिन उनके ऊपर कई तरह का तनाव है कि वो ज्यादा अच्छा परफॉर्म करें। बता दें कि पिछले काफी समय से शनमुखप्रिया से फैंस नाराज नजर आ रहे हैं।



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शनमुखप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
शनमुखप्रिया पिछले कई हफ्ते से दर्शकों के निशाने पर हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर यूजर्स शनमुखप्रिया पर आरोप लगाते हैं कि वो पुराने गानों के साथ काफी छेड़छाड़ करती हैं। ऐसे में अक्सर फैंस मेकर्स से उन्हें शो से बाहर करने की मांग करते हैं। कुछ दिनों पहले ही शनमुखप्रिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं थीं। दरअसल उन्होंने सात खून माफ से प्रियंका चोपड़ा के ट्रैक डार्लिंग गाना गाया था। इसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था'।


 
विज्ञापन

3 of 5
शनमुखप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने उन पर प्रियंका के इस गाने को बर्बाद करने का आरोप लगाया था। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि, 'इंडियन आइडल वालों, कृपया शनमुखप्रिया को बाहर निकाल दें। वो हर गाने को बहुत ही बुरा बना देती हैं'। वहीं दूसरे यूजर ने तो शनमुखप्रिया की जगह इंडियन आइडल के जजों पर ही सारा दोष मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि, 'जब नेहा कक्कड़ जैसे जज हैं, जो खुद गाने के नाम पर चिल्लाते हैं तो फिर कंटेस्टेंट्स को क्या ही दोष दें। शो के सारे जज ऐसे हैं जिनके गाने लोगों को खुद पसंद नहीं आते, ऐसे में कंटेस्टेंट्स से अच्छे गाने की उम्मीद ही नहीं रखनी चाहिए'।

4 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले हफ्ते शो के होस्ट आदित्य नारायण शनमुखप्रिया के बचाव में उतर गए थे। आदित्य ने कहा कि, 'क्या आप रोज एक ही खाना खा सकते हैं? दाल चावल सब्जी के साथ हफ्ते में एक दिन बिरयानी ना होने से बोरियत आ जाती है। वैसे ही नॉर्मल गानों के साथ जरूरी है तड़केदार गाने और उन्हें गाने वालीं तड़केदार आवाजें। गौरतलब है कि इससे पहले भी आदित्य कई बार शो के बचाव में अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 जज - फोटो : Social media
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से इंडियन आइडल 12 की किसी ना किसी बात को लेकर फैंस भड़क जा रहे हैं। पहले किशोर कुमार वाले स्पेशल एपिसोड में कंटेस्टेंट की गायिकी दर्शकों को पसंद नहीं आई। इसे लेकर अमित कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा कर दिए। इसके बाद आदित्य नारायण ने उनके कमेंट्स पर नाराजगी जाहिर कर दी जिसके बाद ये विवाद बढ़ता ही चला गया। इसके अलावा लोगों का कहना है कि शो के सभी जज और खासकर नेहा कक्कड़ बिना बात के ओवर रिएक्ट करते हैं।इस शो में बिना वजह के रोना-धोना दिखाकर इसे ड्रामा शो बना दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें