सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' इस बार खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स को जितना प्यार मिल रहा है, उससे कही ज्यादा इस बार शो विवादों का हिस्सा बना। कभी शो के मेकर्स तो कभी जजों को ट्रोल होना पड़ा। सिर्फ यही नहीं इस बार लोगों ने कंटेस्टेंट्स को भी खूब ट्रोल किया। शो पर आरोप भी लगा था कि यहां तारीफ करने के पैसे मिलते हैं। आए दिन शो में नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। बीते दिनों मेकर्स ने शो के बीच में ही कंटेस्टेंट्स को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया था ताकि वे वोट अपील कर सकें। बावजूद इसके शो की टीआरपी को खासा नुकसान नहीं झेलना पड़ा है। अब भी लोग शो को मनोरंजन के लिए देखते हैं। हाल ही में शो से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
इन सात प्रतिभागियों के बीच है मुकाबला
सवाई भट्ट (Sawai Bhatt) और अंजली गायकवाड़ (Anjali Gaikwad) के एलिमिनेशन के बाद अब शो में कुल सात कंटेस्टेंट्स बाकी हैं। अब शो की विनिंग ट्रॉफी का मुकाबला पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan), अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal), शनमुखप्रिया (Shanmukhpriya), निहाल तौरो (Nihal Tauro), मोहम्मद दानिश (Mohd Danish), सायली कांबले (Sayli Kamble) और आशीश कुलकर्णी (Ashish Kulkarni) के बीच हो रहा है। अब खबरें आ रही हैं कि शनमुखप्रिया और मोहम्मद दानिश शो से बाहर हो सकते हैं। आइए बताते हैं इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई ..