फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12: ऑडिशन देने आए इस शख्स की नेहा कक्कड़ ने की आर्थिक मदद, दिए इतने लाख रुपये

Wed, 25 Nov 2020 11:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : इंस्टाग्राम
छोटे पर्दे का मशहूर गायिकी रियलिटी शो इंडियन आइडल के 12वें सीजन का आगाज हो गया है। इन दिनों इस सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स के ऑडिशंस को दिखाया जा रहा है। हर साल इंडियन आइडल में लोग काफी मेहनत करके ऑडिशन के लिए आते हैं। इस बीच इंडियन आइडल 12 के ऑडिशन के दौरान शो की जज नेहा कक्कड़ ने एक शख्स की आर्थिक मदद करने का एलान किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
शहजाद अली - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल इंडियन आइडल 12 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। यह वीडियो प्रोमो जयपुर से संबंध रखने वाले शहजाद अली नाम के शख्स का है। इस वीडियो में वह बताता हैं कि जब वह छोटा था तब से कपड़े की दुकान में काम करता था। बचपन में ही उसकी मम्मी गुजर गई थीं। फिर नानी ने उसे पाल पोसकर बड़ा किया।
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : twitter: @SonyTV
वीडियो प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि इंडियन आइडल 12 विशाल ददलानी शहजाद अली से पूछते हैं कि आप जयपुर से यहां आगे कहते ? इस पर शहजाद अली बोलते हैं कि उनकी नानी ने बैंक से लोन किया 5000 हजार रुपये का। शहजाद अली की यह बात जानकर जज नेहा कक्कड़ इतनी भावुक हो गईं कि वह शहजाद और उनकी नानी को एक लाख रुपए देने का फैसला किया। 
 

4 of 5
इंडियन आइडल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीडियो प्रोमो में नेहा कक्कड़ शहजाद अली से कहती हैं कि मेरी तरफ से आपको और आपकी नानी को एक लाख रुपये का छोटा सा तोहफा। वहीं शहजाद की आवाज सुनकर विशाल ददलानी कहते हैं कि वह उसके लिए एक गुरु ढूंढने में मदद करेंगे जो उन्हें सही प्रशिक्षण देंगे। इंडियन आइडल 12 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो खूब वायरल हो रहा है। शो के दर्शक वीडियो प्रोमो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : twitter: @SonyTV
इससे पहले इंडियन आइडल के सेट पर झाडू का काम करने वाले का वीडियो सामने आया था। उस शख्स का नाम युवराज मेधे है। युवराज मेधे की आवाज सुनकर शो तीनों जज काफी खुश होते हैं लेकिन उसके संघर्ष की कहानी सुनकर वह भावुक भी हो जाते हैं। दरअसल नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी को अपना ऑडिशन देने के बाद युवराज मेधे खुलासे करते है कि वह इंडियन आइडल के सेट पर झाडू लगाने का काम करते हैं।

पढ़ें: जल्लीकट्टू को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिलने पर कंगना रणौत ने जताई खुशी, 'मूवी माफिया गैंग' पर यूं कसा तंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें