फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार ‘मिसेज’ नेहा कक्कड़ ने सुनाई दिल की बात, इंडियन आइडल के अगले सीजन का काउंटडाउन शुरू

Mon, 23 Nov 2020 05:53 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नेहा कक्कड़ शादी के बाद कैमरे के सामने फिर लौट आई हैं। सोमवार को वह एक वर्चुअल आयोजन में दिखीं, मौका था रियलिटी शो इंडियन आइडल के 12वां सीजन की शुरुआत का। बताया गया कि उन्होंने और उनके साथी ने ऑडिशन में पहुंचे जबरदस्त टैलेंटेड प्रतिभागियों में से थिएटर राउंड्स के लिए कुछ दमदार आवाजें चुनी हैं। नेहा के साथ संगीतकार विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया भी इस शो के जज रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन आइडल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो की लॉन्चिंग के मौके पर सोनी चैनल के कंटेंट हेड आशीष गोलवलकर कहते हैं, ‘पिछले 15 सालों में 11 सीजन्स के साथ इस शो की कामयाबी इस बात का प्रमाण है कि संगीत प्रेमियों और टीवी दर्शकों को इसे देखना और हर साल अलग-अलग तरह की आवाजों से रूबरू होना बहुत अच्छा लगता है। डिजिटल ऑडिशंस ने इस प्रक्रिया को आसान बना दिया और इससे देश भर के गायकों की भागीदारी की संभावना भी बढ़ गई। इस साल की हमारी थीम है, अब मौसम फिर होगा ऑसम - इंडियन आइडल 2020 के साथ, जो लोगों का मूड बदलने की जरूरत को दर्शाती है।’
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन आइडल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो के सीनियर जज हिमेश रेशमिया कहते हैं, ‘एक बार फिर इंडियन आइडल के नए सीजन का जज बनने पर मुझे बेहद खुशी और गर्व है। यह दुनिया भर की कुछ प्रतिभाशाली आवाजों की खोज करने और उनका हुनर संवारने की एक अनमोल विरासत है।’ 

4 of 5
शानमुख प्रिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, उनके जोड़ीदार विशाल ददलानी ने कहा कि सीजन दर सीजन यह शो हमारे खूबसूरत देश में व्याप्त विविध और असीमित प्रतिभा को प्रस्तुत करता रहा है। इंडियन आइडल 2020 मौसम के साथ-साथ सभी के मूड में भी ऑसम बदलाव लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशीष कुलकर्णी, पवनदीप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में शादी करके मुंबई लौटीं नेहा कक्कड़ की चहक इस बार कुछ अलग ही सुर में रही। उन्होंने कहा, ‘शो में एक कंटेस्टेंट से लेकर इसकी जज बनने तक का मेरा सफर यह दर्शाता है कि दुनिया में कितनी संभावनाएं हैं और यह मंच आम आदमी को कितना बड़ा मौका दे सकता है। एक जज के रूप में अपनी प्रतिक्रिया में ईमानदार और स्पष्ट रहना और उनका सही मार्गदर्शन करना, मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें