फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: अली गोनी को गुंडा बोलने पर ट्रोल हुईं कविता कौशिक, ट्रोलर्स बोले- 'मैडम बची इज्जत खत्म...'

Mon, 23 Nov 2020 01:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कविता कौशिक, अली गोनी - फोटो : instagram: colorstv
टीवी के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 इन दिनों सुर्खियों में हैं। शो में कई कंटेस्टेंट्स हैं जो अपने खेल और रणनीति के अलावा लड़ाई-झगड़े की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों बिग बॉस 14 के अंदर कविता कौशिक और अली गोनी के बीच काफी झगड़ा देखने को मिल रहा है। वहीं अली गोनी से झगड़ा करने पर कविता कौशिक सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कविता कौशिक - फोटो : कलर्स टीवी
कविता कौशिक और अली गोनी ने बिग बॉस 14 के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री ली है। शो में पहुंचते ही यह दोनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में अली गोनी से झगड़ा करते हुए कविता कौशिक ने उन्हें छोटे शहर की गली का गुंडा बताया। कविता कौशिक की यह बात अली गोनी के फैंस को बिल्कुल पंसद नहीं आई और उन्होंने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
कविता कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Pooja Sharma नाम की सोशल मीडिया यूजर ने कविता कौशिक को ट्रोल करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'यह छोटे शहर की गली का गुंडा क्या है जो कविता कौशिक ने अली गोनी को कहा और इसके बाद वह खुद को भी गांव की लड़की बताकर अपनी बात कवर करना चाह रही थीं। उन्हें सच में कुछ बोलने से पहले दो-तीन बार सोचना चाहिए कि क्या कहना है और क्या नहीं कहना है, फिर तो यह पहले हफ्ते में ही एजाज के लिए गैंगस्टर थीं'। 
 

4 of 5
अली गोनी - फोटो : instagram: colorstv
एक सोशल मीडिया यूजर ने कविता कौशिक के लिए ट्विटर पर लिखा, 'कविता कौशिक ने अली गोनी से कहा- छोटे शरह के जो सबसे नल्ले फालतू लड़के होते हैं यह वह है। सच में कविता कौशिक आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। छोटे शहर के लड़के होना कोई अनादर की बात नहीं है, तो बची इज्जत है न वह भी खत्म करने गईं हैं मैडम'। इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कविता कौशिक को ट्रोल किया है। 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली गोनी - फोटो : instagram/alygoni
आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में शनिवार को हुए वीकेंड का वार में सलमान खान सभी घरवालों से उनकी जरूरत के हिसाब से अपनी दोस्ती के बारे में पूछ रहे थे। इसी बीच कविता कौशिक और अली गोली के बीच बहस शुरू हो गई। कविता ने गुस्से में अली को छोटे शहर की गली का गुंडा कह दिया। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि अली गुंडों की तरह पीछे से बोलते और चिल्लाते हैं। 

पढ़ें: अंकों के फेर में अक्षय ने बदला अपनी अगली फिल्म का शीर्षक, भूमि पेडनेकर अब बनीं ‘दुर्गामती’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें