फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12 Grand Finale: सामने आया कंटेस्टेंट्स का फाइनल लुक, अरुणिता की खूबसूरती देख हो जाएंगे मदहोश

Sun, 15 Aug 2021 09:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विशाल ददलानी के साथ इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट - फोटो : Instagram
इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले में जहां एक के बाद एक धमाकेदार परफॉरमेंस देखने को मिल रही है तो वहीं अब छह कंटेस्टेंट का अंतिम लुक भी सामने आ गया है। दरअसल इंडियन आइडल के इस सीजन के ग्रैंड फिनाले को ग्रेटेस्ट ग्रैंड फिनाले बनाया गया है। ऐसे में शो में कंटेस्टेंट्स की परफॉरमेंस के साथ साथ उनके लुक्स पर भी काफी काम किया गया है। शो के छह कंटेस्टेंट निहाल तारो, मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया, पवनदीप राजन और सायली कांबले का फाइनल लुक भी सामने आ गया है जहां अपनी बेस्ट परफॉरमेंस देने वाले ये कंटेस्टेंट काफी शानदार लग रहे हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं इन कंटेस्टेंट के फाइनल लुक की तस्वीर। 


निहाल तारो और मोहम्मद दानिश

निहाल ने लाल ग्लिटरी जैकेट के साथ ब्लैक सूट पहना है और इस लुक में वो काफी अच्छे लग रहे हैं। वहीं दानिश भी सूट में नजर आ रहे हैं। बता दें दानिश ने गायिकी के साथ साथ अपनी एक्टिंग भी जजेज के सामने दिखाई थी जिसे सबने खूब पसंद किया था।
 
विज्ञापन

2 of 5
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : सोशल मीडिया
अरुणिता कांजीलाल

अरुणिता ने फाइनल लुक के लिए पीले रंग का लहंगा चुना है जिसमें वो बेहद खूबूसरत नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पारंपरिक गहने पहने हैं बालों को खुला रखा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अरुणिता का एक थ्रोबैक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वो 'सारे गा मा पा' में गाना गाते नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
आशीष कुलकर्णी, सायली कांबले - फोटो : सोशल मीडिया
आशीष कुलकर्ण और सायली कांबले

शो की मजबूत कंटेस्टेंट सायली कांबले ग्लिटरी नीले रंग के गाउन में नजर आ रही हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही शो के पूर्व कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी भी काले रंग के सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। सायली भी इस ट्रॉफी की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।

4 of 5
शनमुखप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
शनमुखप्रिया

शो की चर्चित कंटेस्टेंट शनमुखप्रिया सिल्वर और ब्लैक सूट में नजर आ रही हैं जिसका लुक थोड़ा रेट्रो है। शनमुखप्रिया इस ड्रेस में बेहद कमाल लग रही हैं। बता दें कि शनमुखप्रिया को साउथ के सुपरस्टार अभिनेता विजय देवरकोंडा ने फिल्म में गाने का ऑफर भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया
पवनदीप राजन

दर्शकों के चहीते कंटेस्टेंट में से एक पवनदीप राजन ब्लू और रेड के जबरदस्त कॉम्बिनेशन वाले जैकेट टी शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। उन्हें भी फाइनल लुक के लिए काफी धमाकेदार अंदाज में तैयार किया गया है। पवनदीप भी अरुणिता के साथ एक ड्यूट परफॉरमेंस देते नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें