फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12 Finale: पवनदीप राजन की गायिकी ने किया सबको मंत्रमुग्ध, स्टेज पर दी जबरदस्त परफॉर्मेंस

Sun, 15 Aug 2021 08:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
छोटे पर्दे का चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का सीजन 12 अपने ग्रैंड फिनाले को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। शो मे सिर्फ 6 कंटेस्टेंट बचे हैं और फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस सीजन का विजेता कौन बनेगा। इसके साथ ही टीवी के इतिहास में पहली बार किसी रियलिटी शो का इतना लंबा प्रसारण किया जा रहा है। दिन के 12 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक शो का ग्रैंड फिनाले प्रसारित होगा।

पवनदीप राजन की परफॉरमेंस ने किया सबको मदहोश

इसके साथ ही शो में कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक धमाकेदार परफॉरमेंस देते नजर आ रहे है। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें शो के मशहूर कंटेस्टेंट पवनदीप राजन एक के बाद एक जबरदस्त परफॉरमेंस देते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले पवन 'काफिराना' गाना गाते नजर आते हैं जिससे माहौल रोमांटिक हो जाता। इसके बाद वो 'नादान परिंदे' और 'साड्डा हक' गाने से सबके दिल में जोश भर देते हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
पवनदीप गाने के साथ साथ स्टेज पर डांस करते भी नजर आ रहे हैं। उनकी जोशभरी परफॉरमेंस देखकर सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि जजेज भी खुशी से झूमते दिखाई दे रहे हैं। अनु मलिक, हिमेशा रेशमिया, विशाल भारद्वाज, सोनू कक्कड़ सभी पवनदीप की परफॉरमेंस पर ताली बजाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
बता दें कि पवनदीप इस सीजन के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि इस सीजन की ट्रॉफी वही अपने नाम करेंगे। दूसरी तरफ बहुत से फैंस का मानना है कि अरुणिता या शनमुखप्रिया किसी भी वक्त इस खेल का पासा पलट सकती हैं और ट्रॉफी किसी के भी नाम हो सकती है।

4 of 5
पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram
इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले में इस बार संगीत जगत के कई दिग्गज सिंगर नजर आएंगे। जो एक से एक बेहतरीन परफॉर्मेंस देंगे। इस खास मौके पर अल्का यागनिक, कुमार सानू, हिमेश रेशमिया, राघव सच्चर, विशाल ददलानी, मीका सिंह सहित कई सितारे शामिल होंगे। ये सभी सिंगर्स और कम्पोजर्स शो के फाइनलिस्ट के साथ परफॉर्म करेंगे। 'इंडियन आइडल 12' के डायरेक्टर नीरज शर्मा ने बताया था कि 15 अगस्त की रात को 12 बजे विनर का नाम अनाउंस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सायली कांबले, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश - फोटो : इंडियन आइडल 12
इंडियन आइडल 12 में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। उत्तराखंड के पवनदीप राजन, कोलकाता की अरुणिता कांजीलाल, विजाग की शनमुखप्रिया, उत्तर प्रदेश के दानिश खान, बैंगलोर के निहाल, महाराष्ट्र की सायली कांबले के बीच म्यूजिक का घमासान देखने को मिलेगा। ये सब एक आखिरी बार टकराते हुए नजर आएंगे। इन छह में से एक कंटेस्टेंट इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करवाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें