फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता पॉलिश करने वाले का गाना सुनकर भावुक हुए आनंद महिंद्रा, वीडियो साझा कर लोगों को दिया ये चैलेंज

Thu, 31 Oct 2019 10:12 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anand Mahindra, sunny - फोटो : amar ujala
उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा एक जूता पॉलिश करने वाले शख्स की आवाज के कायल हो गए हैं। जूता पॉलिश करने वाले इस शख्स का नाम सनी है, जो टीवी के मशहूर सिंगग शो 'इंडियन आइडल' में ऑडिशन देने पहुंचा। उसके ऑडिशन के वीडियो को आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है जहां सोशल मीडिया यूजर्स उसे पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा भावुक भी हो गए। 
विज्ञापन

2 of 5
sunny - फोटो : social media
बात करें वीडियो की तो सनी इस वीडियो में ना केवल खूबसूरत गाना गा रहे हैं बल्कि अपनी जिंदगी के संघर्ष के बारे में भी बता रहे हैं। उद्योगपति आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किए गए वीडियो के अनुसार सनी जूता पॉलिश करते हैं और उनकी मां पंजाब में गुब्बारे बेचती हैं। सनी की ये वीडियो किसी को भी भावुक कर सकती है। इस वीडियो को देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने भावुक ट्वीट भी किया। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Vishal, Neha and Anu Indian idol 11 - फोटो : twitter
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा- "जिंदगी में ऊंचाई हासिल करने वाले लोगों के बारे में सीखने के लिए दिवाली का दिन सबसे अच्छा मौका होता है। मेरे एक दोस्त ने मुझे ये वीडियो भेजा है। उन्होंने ये भी कहा कि वीडियो देखते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। मैंने यूट्यूब पर पूरा वीडियो खोजा और मैं आपको चैलेंज देता हूं कि वीडियो देखते हुए अपने आंसू रोककर दिखाएं। टीवी और सोशल मीडिया ने हमारे लिए बहुत अच्छा काम किया है। अलग अलग जगहों से टैलेंट की खोज की जा रही है।"

4 of 5
इंडियन आइडल 11 - फोटो : file photo
सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा आनंद महिंद्रा द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को 'इंडियन आइडल' के जज विशाल ददलानी ने भी रीट्वीट किया है। सनी के वीडियो को रीट्वीट करते हुए विशाल ददलानी ने लिखा-  "आनंद महिंद्रा सर मुझे बेहद खुशी है कि आपने सनी को नोटिस किया। अगला एपिसोड जरूर देखिएगा। इंडियन आईडल 11 के सभी गायकों में ये काबीलियत है कि वो भारत के हर कोने और हर तरह के आर्थिक हालातों वाले बच्चों की प्रेरणा बन सकें। हमें बेहद गर्व होगा अगर आप हमारे सेट पर आएं और बच्चों से बातें करें, जब भी आप चाहें।"
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल ददलानी - फोटो : file photo
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तक जहां सन्नी लोगों के बूट पॉलिश कर आजीविका चला रहा था तो वहीं सोनी टीवी के रिएलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल ने किस्मत बदल दी है। सनी पंजाब के बठिंडा में अमरपुरा बस्ती की गली नंबर-1 में रहते हैं। सन्नी की आवाज का जादू जज संगीतकार अनु मलिक, विशाल डडलानी व गायका नेहा कक्कड़ के सिर चढ़कर तो बोल ही रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर भी सन्नी छाया है।

पढ़ें: प्रतिभाः जूते पॉलिश कर परिवार को पाला, अब इंडियन आईडल में छाया, पढ़ें-प्रेरणादायक कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें