फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ को जबरन Kiss करने वाले कंटेस्टेंट के पक्ष में उतरे आदित्य, बोले-इरादा गलत नहीं

Wed, 23 Oct 2019 04:46 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा कक्कड़ फिलहाल सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 जज कर रही है। हाल ही में नेहा को ऑडिशन के दौरान एक कंटेस्टेंट ने जबरन किस कर लिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। ऐसे में शो के होस्ट आदित्य नारायण ने इस मामले पर खुलकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
Neha Kakkar - फोटो : Sony Liv Video
आदित्य नारायण ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा- वो बहुत शॉकिंग था। आप ऐसी किसी भी घटना के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। हमारा पहला रिएक्शन था कि हमें नेहा को उससे दूर करना है। मुझे नहीं पता कि शो के मेकर्स ने उस शख्स के खिलाफ कोई एक्शन लिया या नहीं। लेकिन बतौर होस्ट उस वक्त मैंने नेहा को उससे दूर किया।
विज्ञापन

3 of 5
Neha Kakkar - फोटो : Sony Liv Video
आदित्य ने बातचीत में आगे कहा- 'स्टेज पर जज को बुलाने से पहले किसी ने भी ऐसा सोचा नहीं था, ये कोई आम बात नहीं है। स्टेज पर जज कई बार आते हैं, हालांकि मुझे लगता है कि उसका इरादा गलत नहीं रहा होगा। क्योंकि फैंस सेलेब्स को बेहद प्यार करते हैं। इस शख्स के हाथ पर नेहा के नाम का टैटू भी है। तो ऐसे में कह सकते हैं कि ये शख्स नेहा को बेहद प्यार करता है। लेकिन फिर भी बतौर फैन एक लिमिट में रहा होगा, जो तय करना बेहद जरूरी है।'

4 of 5
Neha Kakkar - फोटो : Sony Liv Video
इसके बाद आदित्य कहते हैं- अच्छा हुआ कि उसने नेहा को गाल पर किस किया वरना परिणाम और भी गंभीर हो सकते थे। वहीं जितना मैं नेहा को जानता हूं वो एक बहुत अच्छी महिला हैं , उन्होंने फैन के इस प्यार को गलत लहजे में नहीं लिया होगा। लेकिन हां आगे से जरूर सतर्क रहेंगी।  नेहा सिर्फ हमारे शो के लिए जरूरी ही नहीं हैं बल्कि वो इस देश की एक बेहतरीन महिला गायक हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vishal, Neha and Anu Indian idol 11 - फोटो : twitter
बता दें कि आदित्य से पहले  शो के दूसरे जज विशाल ददलानी ने भी इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था कि किसी भी सजा से ज्यादा जरूरी है कि उसको मानसिक इलाज दिया जाए। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे टीआरपी ड्रामा भी बताया है।

पढ़ें: नेहा कक्कड़ को जबरन Kiss कर गया कंटेस्टेंट, विशाल बोले- 'हम पुलिस बुलाने वाले थे लेकिन...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें